Friday, June 5, 2026
HomeStatesUttarakhandयमुना में कृतिम झील बनने से नेशनल हाइवे पर बना पुल डूबा,...

यमुना में कृतिम झील बनने से नेशनल हाइवे पर बना पुल डूबा, घाटी के निचले इलाके के गांव खाली कराए गए

उत्तरकाशी, गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में आपदा से अभी राज्यवासी उभरे नहीं, अब यमुनोत्री धाम के प्रमुख यात्रा पड़ाव स्यानाचट्टी आपदाग्रस्त हो गई है। स्यानाचट्टी के पास गढ़गाड़ गदेरे में गुरुवार दोपहर अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से यमुना में कृत्रिम झील बन गई है। झील के कारण स्याना चट्टी में घर, होटल और पुलिस चौकी जलमग्न हो गए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। यमुना घाटी के निचले इलाकों को भी खतरे के मद्देनजर अलर्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर स्थित स्यानाचट्टी कस्बे के पास से गुजरती यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। स्याना पुल से कुछ दूर स्थित कुपड़ा गाड, जिसे गढ़ गाड भी कहा जाता है में अचानक उफान आ गया। यह गदेरा यमुना नदी में आकर गिरता है। वीरवार को उफान आने से गदेरा भरी मात्र में मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर यमुना में ले आया, जिससे यमुना का प्रवाह बाधित हो गया और वहां विशाल झील बन गई है।
वहीं झील बनने से होटलों की पहली मंजिल तक पानी भर चुका है। जीएमवीएन का होटल, पुलिस चौकी, इंटर कॉलेज और तमाम घर पानी में डूब गए हैं। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्यानाचट्टी पुल भी पानी में डूब गया है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने सभी घरों को खाली करवा दिया। डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों को अभी तक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। एहतियातन ओजरी, पुजारगांव, पाली गांव, खराड़ी, कुथनौर आदि गांव खाली कराए जा रहे हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। बडकोट के एसडीएम और प्रशानिक अमला मौके पर मोके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखे हुये हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments