भारी बारिश से मकान के ऊपर आया मलबा, दो लोग दबे, एसडीआरएफ सर्च में जुटी

0
631

नई टिहरी, उत्तराखंड़ भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है, राज्य के कई हिस्सों में सड़कें भूस्खलन के कारण बाधित हैं, वहीं जनपद टिहरी के थाना घनसाली से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली की बूढ़ा केदार के सामने तोली गांव में एक मकान में मलबा आने के कारण दो लोग दबे होने की संभावना है, और घटनास्थल बूढ़ा केदार से 10 किलोमीटर दूरी पर है, जिसमें एक किलोमीटर पैदल मार्ग है।Uttarakhand: भारी बारिश-भूस्खलन से यहां मकान ढहा , मां और बेटी की मौत -  Uttarakhand Morning Post

इस सूचना पर पोस्ट घनसाली से मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह एसडीआरएफ टीम के साथ घटनास्थल को रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत करते हुए सर्चिंग आरम्भ की गई।
एसडीआरएफ और जिला पुलिस द्वारा गहन सर्चिंग के दौरान मलबे में दबी एक महिला सरिता देवी का शव रिकवर कर लिया है। दूसरे व्यक्ति की तलाश में सर्च ऑपरेशन अभी जारी है
वहीं पहाड़ से आया मलवे के कारण राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की ईमारत के ऊपर मालवा आने की वजह से विद्यालय की पीछे की दीवार टूट जाने की वजह स्कूल में मालवा घुस गया है, गनीमत यह रही की विद्यालय बंद था।