Friday, May 15, 2026
HomeStatesUttarakhandविवाद के चलते प्रेमी-प्रेमिका ने एक दूसरे को मारा चाकू

विवाद के चलते प्रेमी-प्रेमिका ने एक दूसरे को मारा चाकू

देहरादून, शनिवार की सुबह विवाद के चलते प्रेमी-प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकुओं से गोद कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है।
मामला क्लेमनटाउन के ओगल भट्टा क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आज सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्लेमेंटाउन पुलिस को सूचना मिली कि ओगल भटृा क्षेत्र में एक युवक तथा युवती के मध्य हुए विवाद में दोनो के द्वारा एक दूसरे को चाकू से वार कर घायल कर दिया है। उक्त सूचना पर थाना क्लेमेंटाउन से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, जहाँ पहले से ही एक एम्बुलेंस खडी थी।
मौके पर घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनो घायल युवक/युवती क्लेमेंटाउन स्थित एक निजि शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र है तथा उनका काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था पर पिछले कुछ समय से युवती के किसी अन्य युवक के सम्पर्क में आने के कारण आज उन दोनो के मध्य इस बात को लेकर विवाद तथा आपसी कहासुनी हो गयी, जिसके चलते दोनो के द्वारा चाकू से एक दूसरे पर वार करने से दोनो घायल हो गये, जिन्हेे पुलिस द्वारा उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया, जहां वर्तमान में दोनो उपचाराधीन हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments