Friday, March 29, 2024
HomeStatesUttarakhandउत्तराखण्ड़ : धामी नहीं तो फिर कौन, राजनैतिक गलियारों में उठ रहे...

उत्तराखण्ड़ : धामी नहीं तो फिर कौन, राजनैतिक गलियारों में उठ रहे सवाल

देहरादून, उत्तराखंड़ में विधान सभा चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत पाते ही सत्तापाने की कांग्रेस की उम्मीद पर पानी फेर दिया, लेकिन प्रदेश के मुखिया के चुनाव हारने के बाद भाजपा सत्ता की कमान किसके हाथों में सौंपेगी, इस सवाल पर पार्टी में मथापच्ची जारी है, ऐसे में अब किसके सिर ताज चढ़ेगा इस प्रश्न पर भाजपा फंसती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर भाजपा ने चुनाव लड़ा। भाजपा के हलकों में चर्चाएं गर्म है कि पार्टी चुनाव हारने के बावजूद धामी को ही सत्ता की बागडोर सौंप सकती है। जबकि पश्चिम बंगाल का उदाहरण सामने जहां ममता को चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री बनी | लेकिन राजनैतिक गलियारों यह सवाल भी चर्चा में बना है आखिर कौन होगा राज्य मुखिया |

देखा जाय तो अंतिम समय में धामी को प्रदेश की कमान सौंपना और उनका पूरी मेहनत से राज्य भाजपा के लिये माहौल तैयार करने में वे सफल रहे और उन्होंने पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार किया। खटीमा विधानसभा सीट पर प्रचार की कमान उनकी पत्नी के हाथों में रही। हालांकि आखिरी समय में उन्होंने ताकत झोंकी लेकिन चुनाव नहीं जीत पाए।
मुख्यमंत्री के सवाल पर पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी का कहना है कि इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व को निर्णय करना है और सरकार गठन को लेकर एक-दो दिन में स्थिति साफ हो जाएगी। यानी विधानमंडल दल की बैठक भाजपा जल्द बुला सकती है। उन्होंने भाजपा की जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और सीएम पुष्कर सिंह धामी के काम को दिया।
सियासी हलकों में यह सवाल भी तैर रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने यदि धामी को कमान नहीं सौंपी तो फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पार्टी किसे बैठाएगी।
मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर विधायकों में से सतपाल महाराज और धन सिंह के नामों की चर्चा है। दोनों नाम पूर्व में भी चर्चा में रहे हैं, विधायकों से जुदा यदि पार्टी बाहर से मुख्यमंत्री के चेहरा तलाशती है तो उसके लिए तीन प्रमुख नामों की चर्चा शुरू हो गई है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के नाम लिए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments