Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowडा.विशाल गर्ग प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष और पंडित अधीर...

डा.विशाल गर्ग प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष और पंडित अधीर कौशिक बने तहसील अध्यक्ष

हरिद्वार, (कुलभूषण )। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने जिला पदाधिकारियों और हरिद्वार तहसील के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए हरिद्वार की प्रथम निर्वाचित इकाई का अपने संगठन में विलय किया है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष और हरिद्वार के जिला प्रभारी शिवकुमार कश्यप ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर डा.विशाल गर्ग को जिलाध्यक्ष, अश्वनी शर्मा जिला महामंत्री तथा अजय अरोड़ा को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। पंडित अधीर कौशिक हरिद्वार तहसील अध्यक्ष, आदेश माखाडी महामंत्री तथा मनोज सिरोही को तहसील कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
जिला प्रभारी शिवकुमार कश्यप ने बताया कि व्यापारी एकता और व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष हेतु हरिद्वार शहर की प्रथम निर्वाचित इकाई के समस्त पदाधिकारियों ने प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल में विलय कर लिया है। शहर इकाई के निर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष पंडित प्रवीण शर्मा, महामंत्री विमल सक्सेना और कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी पूर्व की भांति ही प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल में विधिवत कार्य करेंगे।
शिवकुमार कश्यप ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर व्यापारी हितों की सोच रखने वाले व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे और शीघ्र ही प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी हरिद्वार का भ्रमण कर व्यापारियों की समस्याओं से रूबरू होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments