Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowनर सेवा को नारायण सेवा मानने वाले डॉ. राजेन्द्र खर्कवाल को किया...

नर सेवा को नारायण सेवा मानने वाले डॉ. राजेन्द्र खर्कवाल को किया सम्मानित

पिथौरागढ- सामाजिक कार्यकर्त्ता जुगल किशोर पाण्डे कि पहल पर 1 जुलाई डाक्टर्सडे के अवसर पर नर सेवा को नारायण सेवा मानने वाले मात्र 50 रूपये फीस में मरीज का इलाज करने वाले डॉ. राजेन्द खर्कवाल को विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके तिलढुकुरी आवास में सम्मानित किया।

गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज कानपुर से एम.बी.बी.एस. की डिग्री लेने के बाद डॉ. राजेन्द खर्कवाल ने मायावती अस्पताल लोहाघाट में 1 वर्ष तक निशुल्क सेवाये दी। 1981 में अपने पिता डा. मोतीराम खर्कवाल के पदचिन्हों पर चलते हुये इन 40 वर्षो में अपने को पूरी तरह डॉ.राजेन्द खर्कवाल ने निस्वाथ भाव से चिकित्सा सेवा में लगा दिया। मरीज जहॉ डॉ. राजेन्द खर्कवाल के मृदृभाषी होने की बात तो करते ही है वही चिकित्सापरामर्श के कायल है। गॉधी चौक में डॉ. मोतीराम खर्कवाल क्लीनिक में 67 वर्षीय डॉ. राजेन्द खर्कवाल के पास पहुचकर मरीज को संतुष्टि क साथ -साथ आत्मीयता का अनुभव होता है।कायक्रम में डॉ. गुरूकुलानन्द कच्चाहारी,, गिरधर सिंह बिष्ट प्रकाश जोशी वनक्षेत्रधिकारी दिनेश चन्द जोशी गजेन्द्र बोरा, तपन रावत डा.एन. भटृ, ललित शौर्य, गोपाल सती, विनोद भटृ आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments