Thursday, June 4, 2026
HomeStatesUttarakhandकैंसर से डरें नहीं, डटकर लड़ें: कनिष्क हॉस्पिटल में कैंसर वॉरियर्स का...

कैंसर से डरें नहीं, डटकर लड़ें: कनिष्क हॉस्पिटल में कैंसर वॉरियर्स का सम्मान

देहरादून | कैंसर दिवस के अवसर पर देहरादून के कनिष्क सर्जिकल एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इस बीमारी को मात देने वालों के जज्बे को सलाम करने के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उन ‘कैंसर वॉरियर्स’ को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने साहस और धैर्य से इस गंभीर बीमारी को हराया। उपस्थित चिकित्सकों ने इन वॉरियर्स को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि कैंसर केवल एक बीमारी है, जीवन का अंत नहीं।

अस्पताल के विशेषज्ञों ने कैंसर की रोकथाम और आधुनिक उपचार पर जोर दिया:

डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता (डायरेक्टर): “समय रहते जांच और सही जानकारी से कैंसर को नियंत्रित किया जा सकता है।”

डॉ. ऋतु गुप्ता (को-डायरेक्टर): “स्वस्थ जीवनशैली और नियमित स्क्रीनिंग कैंसर के खतरे को कम करने में सबसे महत्वपूर्ण हैं।”

डॉ. आकाश बंसल (यूरोलॉजिस्ट): “सकारात्मक सोच और आधुनिक चिकित्सा पद्धति से कैंसर का इलाज अब काफी प्रभावी हो गया है।”

5 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर जारी

जागरूकता अभियान के तहत अस्पताल परिसर में 3 फरवरी से 7 फरवरी तक एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें निम्नलिखित सेवाओं पर ध्यान दिया जा रहा है: परामर्श: कैंसर विशेषज्ञों द्वारा।

स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, प्रोस्टेट और मुख कैंसर की स्क्रीनिंग।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments