– यह मेला 21 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया
– मेले में देश के 16 से अधिक राज्यों से आए दिव्यांगजन उद्यमियों एवं कलाकारों ने सक्रिय सहभागिता की
– यह आयोजन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा आयोजित किया गया
– इस अवसर पर दिव्य कला शक्ति कार्यक्रम में 50 से अधिक दिव्यांग कलाकारों ने अपनी कला का किया प्रदर्शन,
देहरादून, रविवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित नौ दिवसीय “दिव्य कला मेला” का विधिवत् समापन हो गया। यह मेला 21 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें देश के 16 से अधिक राज्यों से आए दिव्यांगजन उद्यमियों एवं कलाकारों ने सक्रिय सहभागिता की।
यह आयोजन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजित किया गया। मेले का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजन उद्यमियों को विपणन मंच उपलब्ध कराना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना, कौशल उन्नयन को प्रोत्साहित करना तथा सामाजिक समावेशन को सुदृढ़ करना रहा।
दिव्य कला मेला के समापन समारोह पर उत्तराखंड सरकार में वन मंत्री सुबोध उनियाल बतौर मुख्य अतिथि रहे मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक खजानदास, सचिव संस्कृत शिक्षा, उत्तराखंड सरकार, दीपक गैरोला, आयुक्त दिव्यांगजन सशक्तिकरण उत्तराखंड प्रकाश चंद्र, निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार प्रदीप ए मौजूद रहे।
दिव्य कला मेला में 16 से अधिक राज्यों के दिव्यांगजन उद्यमियों द्वारा विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। मेले में उत्पाद श्रेणियों में हस्तशिल्प, जूट एवं बांस उत्पाद, वुडक्राफ्ट, वस्त्र एवं टेक्सटाइल, पेंटिंग, ऑर्गेनिक उत्पाद, पैकेज्ड खाद्य सामग्री आदि मौजूद रहीं।
मेले के दौरान लगभग ₹50 लाख की बिक्री दर्ज की गई, जो दिव्यांगजन उद्यमियों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
23 से 25 फरवरी 2026: निरंतर पुनर्वास शिक्षा (CRE) कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 120 प्रतिभागियों ने भाग लेकर पुनर्वास एवं विशेष शिक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
23 फरवरी 2026 को जागरूकता सत्र में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 (RPWD Act) के अंतर्गत 21 प्रकार की दिव्यांगताओं एवं संबंधित अधिकारों पर आयोजित सत्र में लगभग 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
26 फरवरी 2026 को रोजगार मेला में 06 निजी क्षेत्र की कंपनियों की सहभागिता में 150 दिव्यांगजन अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया। इनमें से 65 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया तथा 12 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर प्रदान किए गए। 26-27 फरवरी 2026 को निःशुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग 200 से अधिक लाभार्थियों को स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। 28 फरवरी 2026 को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में लगभग 150 लाभार्थियों को नेत्र परीक्षण एवं परामर्श सेवाएँ प्रदान की गईं।
मेले के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोकनृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया गया, जिससे सामाजिक समावेशन एवं जागरूकता का संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित हुआ।
समापन समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने अपने संबोधन में इस आयोजन को समावेशी विकास की दिशा में एक प्रभावी पहल बताते हुए कहा कि दिव्यांगजन उद्यमियों को उचित मंच एवं संस्थागत सहयोग प्रदान किए जाने से वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
दिव्य कला मेले ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण, रोजगार संवर्धन एवं सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में एक सशक्त मॉडल प्रस्तुत किया है, जिसे भविष्य में और अधिक व्यापक स्तर पर विस्तार दिए जाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
इस समापन समारोह अवसर पर दिव्य कला शक्ति कार्यक्रम में 50 से अधिक दिव्यांग कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया |
होली को लेकर पुलिस-व्यापार मंडल की बैठक, भाईचारे और संयम से पर्व मनाने की अपील
नैनबाग (शिवांश कुंवर), होली पर्व के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन चौकी नैनबाग द्वारा व्यापार मंडल नैनबाग के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सौहार्द कायम रखने पर विस्तृत चर्चा हुई।
चौकी इंचार्ज राम नरेश ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि होली का पर्व भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। सभी लोग इसे शांति और सद्भाव के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें और कानून का पालन करें। शराब पीकर वाहन चलाना दंडनीय अपराध है, इसलिए नशे की हालत में गाड़ी का उपयोग बिल्कुल न करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और हुड़दंग या कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी पुलिस प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि सभी व्यापारी और जनता नियमों का पालन करते हुए होली मनाएंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह,व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर,दिवान रावत,सरदार राणा,रणवीर रावत,गंभीर रावत,अनिल कैंतुरा,उपेंद्र नेगी, वीरेंद्र रमोला,अजीत काम्बोज,दिनेश चौहान,सरदार रावत, नरेश गौड़,जयपाल रावत,महावीर शाह,विकास रावत आदि मौजूद रहे।
ट्रैफिक नियंत्रण में आम जन का सहयोग, विषय पर गोष्ठी आयोजित
देहरादून, दून में तेजी से बढ़ती आबादी और वाहनों के दबाव से शहर की सांस फूल रही है। शहर की आंतरिक सड़कों को चौड़ा करने पर भी जाम से पूरी राहत नहीं मिली है। सड़कों पर बाटलनेक खुल नहीं पाए हैं।यातायात पुलिस विभाग की क्षमताएं सीमित होने पर भी व्यवस्थाओ को सुचारू बनाए रखने में सफलता मिली है, लेकिन वाहन चालकों को भी ट्रैफिक नियमों का पालन करना इस समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण कदम होगा। यह विचार”ट्रैफिक नियंत्रण में आम जन का सहयोग” विषय पर पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक जगदीश पंत की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ नागरिकों ने व्यक्त किए। गोष्ठी का संचालन निरीक्षक नरेश चंद्र ने किया।
बैठक में सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि,वरिष्ठ नागरिकों समेत सार्वजनिक वाहन सेवाओं की यूनियनों के प्रतिनिधी भी शामिल थे।नागरिकों का यह भी सुझाव था कि शहर की आंतरिक सड़कों के बीच पिलर्स पर, दिल्ली, नोएडा, बेंगलुरु आदि बड़े शहरों में बने ऊंचे एलिवेटेड रोड बना कर ही किया जा सकता है।इसके लिए विभागों को अभी से योजनाएं बनानी होगी। सीओ जगदीश पंत ने इस अवसर पर सामाजिक संस्थाओं के साथ जागरूकता अभियान को विस्तृत बनाए जाने की भी अपील की।
बैठक में देवेंद्र पाल मोंटी, गिरीशचंद्र भट्ट,डॉक्टर टी एन जोहर, चौधरी ओमवीर सिंह,सुशील त्यागी, चंदन सिंह नेगी, उमेश्वर सिंह रावत, विजयवर्धन डंडरियाल, विकेश जुयाल, देवेंद्र सिंह रावत, प्रमोद दीवान, संजय अरोड़ा, हरिओम चौधरी,रूपेश कुमार,विपिन शर्मा, रामकुमार सैनी, कन्हैया लाल यादव, संदीप सिंह, राजेंद्र कुमार आदि शामिल थे।
भाईचारे और प्रेम सौहार्द का त्यौहार है होली : मनमोहन शर्मा
देहरादून, होली मिलन भाईचारे और प्रेम सौहार्द को बढ़ाने के साथ ही बुराई को खत्म करने का त्यौहार है, दुकानदार एवं व्यापार समिति पटेल नगर ने चिली रेस्टोरेंट लालपुल में होली मिलन समारोह आयोजित किया, इस मौके पर मुख्य अतिथि विपिन नागलिया और विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ अग्रवाल एवं पटेल नगर थाना इंचार्ज प्रमोद शाह, मनमोहन शर्मा अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इस अवसर पर सभी दुकानदारों ने एक दूसरे को चंदन का तिलक लगाया और फूलों की वर्षा कर गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया, कार्यक्रम को मनमोहन शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और बुराई के प्रतीक को मिटाने का त्यौहार है इस अवसर पर विपिन नागलिया ने संबोधित करते हुए कहा कि इस दिन प्रत्येक व्यक्ति होली के रंगों में रंग कर आपस की बुराई को खत्म करने का काम करता है, सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि दुकानदारों ने हमेशा आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ाने के लिए त्योहारों में मिलकर खुशियां बांटी हैं और मनमुटाव को हमेशा दूर रखा है, होली एक ऐसा त्यौहार है जिसमें सभी ने एक दूसरे को गले लगाया और चंदन का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी, इसी क्रम में राम सिंह अजय कथूरिया सुदेश वर्मा मीनाक्षी राकेश आर्य मोहित भाटिया ने सभी के लिए कामना की और कहा कि सभी होली का त्योहार खुशियों के साथ मनाएं l
इस अवसर पर मुख्य रूप से मन मोहन शर्मा अध्यक्ष पुरुषोत्तम शाही अनिल आनंद विपिन नागलिया सिद्धार्थ अग्रवाल सुदेश वर्मा अजय कथूरिया रमनदीप मोहित भाटिया (युवा अध्यक्ष) मनोज अग्रवाल कमल अरोड़ा संतोष इलेक्ट्रिकल डॉक्टर बलजीत सिंह कमलेश अग्रवाल राकेश आर्य मीनाक्षी अर्चना आनंद हेमा मुकुल प्रदीप चंद गुरप्रीत सिंह अरोड़ा रमनीत सिंह गुलाटी सुदेश वर्मा विकास अनिल आनंद प्रमुख रूप से होली मिलन कार्यक्रम में उपस्थित हुए l



Recent Comments