जेई की परीक्षा में नकल करने वाले 49 और अभ्यर्थियों के नाम का खुलासा

0
727

हरिद्वार, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जेई की परीक्षा में नकल करने वाले 49 और अभ्यर्थियों के नाम का खुलासा किया गया है। साथ ही इनके नाम भी सार्वजनिक किए गए हैं। इस संबंध में आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत द्वारा सूची भी जारी की गई है।
आयोग अब तक 105 नकलचियों के नाम सार्वजनिक कर चुका है। इनमें 44 लेखपाल- पटवारी व 61 जेई भर्ती में शामिल है।