Thursday, June 25, 2026
HomeTrending Nowयूथ रेडक्रास द्वारा नारी निकेतन में आपदा प्रबंधन, अग्नि शमन व फर्स्ट...

यूथ रेडक्रास द्वारा नारी निकेतन में आपदा प्रबंधन, अग्नि शमन व फर्स्ट एड का प्रशिक्षण शिविर

देहरादून, जिला रेड क्रास सोसाइटी के तत्वावधान में यूथ रेडक्रॉस कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा द्वारा राज्य महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (नारी निकेतन), केदारपुरम में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। “आपदा प्रबंधन” में प्राकृतिक आपदाओं भूकंप, भूस्खलन या त्वरित बाढ़ के पूर्व, दौरान व उपरांत तैयारी तथा बचाव के तरीके सिखाये गये।
“अग्नि शमन” प्रशिक्षण के तहत आग के प्रकार, आग बुझाने के सिद्धांत, रासायनिक अग्निशमन उपकरणों का उपयोग कैसे करें , डिग्री ऑफ़ बर्न तथा रूल ऑफ़ नाइन ऑफ़ बर्निंग के साथ ही आग से जलने या झुलसने का उपचार तथा बताया।
प्राथमिक चिकित्सा के अंतर्गत हार्ट अटैक के दौरान मृतप्राय व्यक्ति को पुनर्जीवित करने की “सी.पी.आर.” ( कार्डियो पल्मोनरी रीससिटेशन ) विधि का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही जागरूकता अभियान के तहत रक्तदान,नेत्रदान, देहदान, थैलासीमिया एवं नशामुक्ति सम्बन्धी आवश्यक जानकारियां प्रदान कीं।
प्रोजेक्ट मैनेजर ( होप) संजीव आईजेकर के निर्देशन में टीम लीडर प्रभा बलोदी, सीनियर सिस्टर बिमला सिंह, सिस्टर इंदु , सिस्टर निर्मला किन्नी , सिस्टर अर्ची , सविता डोभाल, सोनी कैंतुरा, शाईना तथा नविता आदि ने जीवन रक्षक सी.पी.आर. प्रकिया का कुशल प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (मानसिक) की अधीक्षिका श्रीमती सोनल , प्रोजेक्ट मैनेजर (एचसीएच, नारी निकेतन) सत्यनारायण राय तथा प्रोजेक्ट मैनेजर (होप) संजीव आईजेकर ने रक्तदान के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट योगदान देने हेतु रक्तदाता शिरोमणि डॉo अनिल वर्मा को शाल ओढ़ाकर तथा पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर को उच्च स्तरीय बताते हुए इसकी सराहना की।
कार्यक्रम का सघन संचालन मैनेजर संजीव आईजेकर तथा धन्यवाद ज्ञापन मैनेजर सत्यनारायण राय द्वारा किया गया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments