Friday, May 3, 2024
HomeNationalतेल की बढ़ती कीमतों पर नहीं लग रही लगाम, सांतवे दिन भी...

तेल की बढ़ती कीमतों पर नहीं लग रही लगाम, सांतवे दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल

नई दिल्ली ,। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने लगातार सातवें दिन पेट्रोल और डीजल में क्रमश: 30 और 35 पैसे प्रति लीटर की बढोत्तरी की है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के बाद आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 99.41 रूपये और डीजल 90.77 रूपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि रविवार को पेट्रोल 99.11 रूपये और डीजल 90.42 रूपये प्रति लीटर था।तेल कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। जिससे अब तक बीते सात दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत छह बार बढ़ चुकी है। मुंबई में 31 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ पेट्रोल का दाम 114.19 रुपए प्रति लीटर हो गया और डीजल के दाम 37 पैसे से बढक़र 98.50 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं।
रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 2.45 प्रतिशत गिरकर 117.70 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 2.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 110.78 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे :
महानगर…………पेट्रोल……डीजल (रूपए प्रति लीटर)
दिल्ली…………..99.41……..90.77
कोलकाता ……108.85……..93.92
मुंबई …………..114.19………98.50
चेन्नई……………105.18……….95.33

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments