Thursday, July 9, 2026
HomeStatesUttarakhandपर्यावरण संरक्षण पर संवाद : जन सहयोग की आवश्यकता दिया गया बल

पर्यावरण संरक्षण पर संवाद : जन सहयोग की आवश्यकता दिया गया बल

देहरादून, सयुंक्त नागरिक संगठन की पहल पर ‘पर्यावरण संरक्षण में जनसहयोग’ विषय पर मंथन सभागार में संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वन संरक्षक डॉ.धनंजय मोहन,अपर सचिव वन कहकशा नसीम, वन संरक्षक राजीव धीमान एवं डीएफओ नीरज शर्मा शामिल हुए। इस मौके पर डा.धनंजय मोहन ने कहा कि वनों के संरक्षण और संवर्धन में जनसहयोग को सुनिश्चित बनाने के लिए सभी स्तर पर प्रयास किये जाने चाहिए। संवाद का संचालन संगठन के सचिव सुशील त्यागी ने किया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमियों ने कहा उत्तराखंड़ में अतिक्रमित 11814 वनभूमि से अबतक 1380 हेक्टेयर भूमि ही इससे मुक्त करायी जा सकी है। शेष दसहजार अतिक्रमण की चपेट में आयी वनभूमि के रहते उत्तराखंड़ को प्रतिपूरक वृक्षारोपण हेतु अन्य राज्यों में भूमि तलाश करना गंभीर चिंता का विषय है। इस भूमि को पुलिस एसडीआरएफ के सहयोग से बुलडोजर चलाकर खाली कराया जाना राज्य के हित में है। वक्ताओं का सुझाव था कि पहाड़ में सड़कों के चौड़ीकरण, चारधाम मोटर मार्ग, नए दून दिल्ली एक्सप्रेस वे में काटे गए लाखों पेड़ों के बदले इन सड़कों के किनारे छायादार फलदायी वृक्ष नहीं रोपित किये जाने चाहिए, भूस्खलन, भू-धसाव को रोकने के लिए यह जरूरी है की जनसहयोग से हरेला पर्व में व्यापक अभियान चलाया जाए। दूनवासियों की मांग थी कि दून में रिस्पना बिंदाल नदियों के किनारे रिवर डेवलपमेंट फ्रंट योजना में विकसित पांच किलोमीटर भूमि पर वन-विभाग को हजारों पेड़ों का वृक्षारोपण कर अर्बन फॉरेस्ट विकसित किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा उत्तराखंड़ में विगत वर्षो में हुए वनाग्नि काण्ड में हजारों एकड़ वन क्षेत्र राख बन गया। पशु पक्षियों सहित जानमाल की बर्बादी हुई। इस विनाश को रोकने में जनसहयोग अनिवार्य बनाया जाए। पहाड़ों में जल संरक्षण हेतु बनाए जाने वाले चालखाल में जनसहयोग को जोड़ने का भी सुझाव भी संवाद में दिया गया। शहर और शहर के बाहर सडकों के किनारे किनारे वृक्षारोपण और संरक्षण हेतु ट्री गार्ड उपलब्ध कराने की योजना बनाई जानी चाहिए। इसके साथ ही शहर में पुराने पेडों के सफाये से शमशान बनी सहस्रधारा रोड, हरिद्वार बाई पास रोड, चकराता रोड, सहारनपुर रोड, आदि को पहले की तरह हरा भरा करने की योजना में जन पहल करनी चाहिए। इसमें आमजन तथा अन्य विभागों का भी सहयोग उपयुक्त रहेगा।
मुख्य वन संरक्षक डा. धनंजय मोहन ने अन्त में अपने सम्बोधन में ने सयुंक्त नागरिक संगठन की पहल का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि समाज में हमें आपस में समन्वय बनाकर या सुझावों के माध्यम से मानव को स्वयं ही पहल करनी होगी। हमने बाहरी वनों से आच्छादित क्षेत्र में बेहतरीन बढ़ोतरी की हैं जबकि अर्बन क्षेत्र में आबादी के बढ़ते घनत्व के कारण काफी वनों को नुकसान हुआ हैं। सयुंक्त नागरिक संगठन के साथ विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा हमें बहुत अच्छे सुझाव जो आज मिले हैं वन लगाने से लेकर वन बचाने तक व साथ ही वनाग्नि बचाने और अन्य संस्थाओं के साथ समन्वय बनाकर वन विभाग प्रगति की ओर बढ़ेगा। इस अवसर पर वन संरक्षक राजीव धीमान व जिला वन अधिकारी नीरज शर्मा के साथ अपर सचिव वन कहकशा नशीन ने भी अपने विचार व धन्यवाद प्रकट किया।
संवाद के इस कार्यक्रम में ब्रिगेडियर केजी. बहल, सुशील त्यागी , डॉ. ब्रिज मोहन शर्मा, नवीन कुमार, प्रदीप कुकरेती, मनोज ध्यानी, कर्नल विक्रम सिंह थापा, देवेन्द्र पाल मोंटी, जगदीश बावला, जीसी भट्ट , पदम् सिंह थापा, चंदन सिंह नेगी, खुशवीर सिंह, प्रकाश नागिया, यशवीर आर्य, जी. एस. जस्सल, अवधेश शर्मा, प्रिंस कपूर, परमजीत सिंह कक्कड़ , पीसी नागिया, बिश्म्बर दत्त बजाज, अब्बास, कर्नल वीएस थापा, अखिलेश अन्थ्वाल, नीरज उनियाल, जस्मिन्दर कौर जस्सल, जीतमणि पैन्युली आदि शामिल थे। कार्यक्रम के समापन पर वृक्षारोपण हेतु पीसीसीएफ डा.धनंजय ने संवाद में शामिल अतिथिगण को अनेक प्रकार के उपयोगी पौधे भेंट करते हुए आशा व्यक्त की कि आगामी हरेला महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी दूनवासी एक एक पौधा जरूर लगायेंगे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments