Thursday, May 14, 2026
HomeTrending Nowहरीश रावत के 15 दिन के अवकाश के फैसले से धीरेंद्र प्रताप...

हरीश रावत के 15 दिन के अवकाश के फैसले से धीरेंद्र प्रताप दु:खी

देहरादून, उत्तराखंड़ कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के उस फैसले पर दुख जताया है जिसमें उन्होंने 15 दिन के अवकाश की बात कही है और अवकाश पर चले गए है।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा किसी भी परिवार के मुखिया का छुट्टी पर जाना पूरे परिवार के लिए चिंता का विषय होता है। यह सही है कि हर व्यक्ति को आराम की आवश्यकता है परंतु हरीश रावत जी का जिस तरह का सक्रिय राजनीतिक जीवन रहा है उसमें उनका एक पल भी पार्टी की गतिविधि से दूर रहना असंभव दिखाई देता है।
उन्होंने कहा उनके अवकाश के पीछे उन्हें पीड़ा के संकेत मिले हैं। जिसको पार्टी आलाकमान को दूर करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हरीश रावत ने आजीवन कांग्रेस के वफादार नेता के रूप में कार्य किया है और उनकी सेवाओं की कद्र की जानी चाहिए । उन्होंने कहा कि उनकी हाल ही में हरिद्वार में ब्रह्म शुरू ब्रह्मचारी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जय राम आश्रम में भेंट हुई है और शीर्ष नेता ने उनसे बातचीत के लिए कहा है।
वीरेंद्र प्रताप ने कहा कि वे शीघ्र ही हरीश रावत से मिलेंगे और विस्तार पूर्वक उनसे चर्चा करके उनके अवकाश के फैसले पर पुनर्विचार की अपील करेंगे। उन्होंने कहा हरीश रावत व्यक्ति नहीं एक संस्था है और आज का जो उत्तराखंड है उसमें उनके कद का एक भी नेता राज्य में दिखाई नहीं देता।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments