Thursday, May 14, 2026
HomeTrending Nowरोजगार मेले का 4 अप्रैल को होगा आयोजन

रोजगार मेले का 4 अप्रैल को होगा आयोजन

देहरादून, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने अवगत कराया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 04 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे से कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में विभिन्न निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।प्रमुख रूप से BERG TECHNOLOGIES PVT. LTD., आईटी पार्क, सहस्रधारा रोड, देहरादून द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।
उक्त कंपनी द्वारा ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव के कुल 60 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 30 पद स्नातक महिला अभ्यर्थियों हेतु व 30 पद अंडर स्नातक पुरुष अभ्यर्थियों हेतु निर्धारित हैं।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पूर्व पंजीकरण 01 अप्रैल 2026 से प्रातः 10:00 बजे से कार्यालय परिसर में प्रारंभ किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि वे रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु अपने साथ अभिलेख अनिवार्य रूप से लाएं अद्यतन बायोडाटा, समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण-पत्र एवं उनकी छायाप्रति, सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड, वैध पहचान पत्र, यह भी अवगत कराया जाता है कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों एवं उपलब्ध रिक्तियों की संख्या में आवश्यकता अनुसार वृद्धि या कमी संभव है।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से रोजगार मेले में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कर अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments