Tuesday, June 2, 2026
HomeTrending Nowधामी सरकार के निर्णयों का देश में जा रहा सकारात्मक संदेश: दयाशंकर...

धामी सरकार के निर्णयों का देश में जा रहा सकारात्मक संदेश: दयाशंकर सिंह

— यूपी परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह का हरिद्वार पहुंचने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया स्वागत
हरिद्वार। हरिद्वार में वेद मंदिर आश्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह का पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने गुलदस्ता भेंटकर उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और निर्णयों की सराहना की। उन्होंने कहा कि धामी सरकार के निर्णयों का सकारात्मक संदेश पूरे देश में जा रहा है।
बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह हरिद्वार में वेद मंदिर आश्रम पहुंचे। जहां भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने उनका स्वागत किया।
स्वागत के दौरान दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दूरदर्शी है। उन्होंने नकल विरोधी कानून के साथ सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता लाने, विवाह, तलाक, विरासत जैसे व्यक्तिगत मामलों में सभी धर्मों के लिए यूसीसी कानून बनाने के साथ उपद्रवियों पर नकेल कसने का काम किया है। उन्होंने आमजन को जागरूक करते हुए सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए जन-जागरूकता सबसे बड़ा और प्रभावी हथियार है। दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं हेलमेट पहनें और पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। चार पहिया वाहन वाले सीट बेल्ट अवश्य पहने, ओवर स्पीडिंग से बचे और शराब पीकर वाहन न चलाएं। सभी यातायात नियमों को अपनी आदत में शुमार कर लें तो सड़क हादसों में मौतों की संख्या बहुत कम हो जाएंगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरनंद ने कहा कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से उत्तर प्रदेश के यातायात में निरंतर सुधार हो रहा है। उन्होंने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। इस मौके पर जिला पंचायत चेयरमैन किरण चौधरी, उपाध्यक्ष अमित चौहान, भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश पाल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशवीर चौधरी, विशेष चौहान, उप प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, शुभम चौधरी, अंकित चौहान, सचिन चौहान, सरदार करण सिंह आदि शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments