Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowडीजीपी ने दिए निर्देश : अपराधियों पर अंकुश लगाएं, जनता के हित...

डीजीपी ने दिए निर्देश : अपराधियों पर अंकुश लगाएं, जनता के हित में कार्य करें

देहरादून, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं अपराध नियंत्रण हेतु 1 दिसम्बर, 2022 से चलाए जा रहे विशेष अभियान की पाक्षिक समीक्षा की।
इस दौरान पुलिस महानिदेशक महोदय ने गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत दर्ज सभी अभियोगों के अभियुक्तों की अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को कुर्क करने में कम कार्यवाही होने पर नाराजगी जताई और समस्त जनपद प्रभारियों को ऐसी सम्पत्तियों का शीघ्र चिन्हीकरण कर कार्यवाही बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आप सभी अपनी प्रोफेशनल योग्यता बढ़ाएं और जनता के हित में कार्य करें। हमारे पास कर्तव्य पालन हेतु तीन-तीन अधिकार हैं। सबसे पहले हमें राज्य सरकार द्वारा वर्दी दी गई है। दूसरे हमें अपराधियों से लड़ने के लिए शस्त्र दिए गए हैं और तीसरे हमारे पास कानून का अधिकार है। जिसके अन्तर्गत हम एफआईआर दर्ज कर सकते हैं, अपराधियों को गिरफ्तार कर सकते हैं। हमारी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि हम इन तीनों अधिकारों का सदुपयोग पीड़ितों, गरीबों, असहायों के हित में करें। अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों में पुलिस का डर हो एवं आम नागरिक पुलिस को देख कर खुद को सुरक्षित महसूस करें। मैं आपको पुनः बता रहा हूँ कि अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक से लेकर थाना प्रभारी तक अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कार एवं कार्य में शिथिलता बरतने वालों व असफल रहने वालों पर कार्यवाही भी की जाएगी।

वीडियो कान्फ्रेसिंग में निम्न बिन्दुओं पर निर्देश दिए गए।

1. ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।
2. वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश बढ़ाएं और उन पर ईनाम घोषित करें।
3. 25 हजार से अधिक ईनाम राशि वाले अभियुक्तों पर ईनाम घोषित करने के बाद उनकी फोटो सहित जानकारी को समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया पर प्रचारित-प्रसारित किया जाए। साथ ही बार्डर जनपदों/प्रदेशों के पुलिस थानों के साथ भी उनकी जानकारी साझा की जाए।
4. दोनों परिक्षेत्र प्रभारी प्रदेश के प्रत्येक थाने में एक महिला उपनिरीक्षक की नियुक्ति सुनिश्चित करें।
5. सोशल मीडिया पर असत्य और भ्रामक खबरें पोस्ट करने वालों पर कार्यवाही करें।
6. ऑपरेशन मुक्ति के तहत विभिन्न कारणों से स्कूलों से ड्राप हो रहे बच्चों को पुनः शिक्षा की ओर लाने में लगातार कार्य करें। जनपदीय एएचटीयू (एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) को सक्रिय रखें। इस हेतु सहयोगार्थ लीलाधर मेमोरियल कल्याण समिति के साथ भी एमओयू किया गया है।May be an image of 5 people and people standing

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था- श्री वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा- श्री ए पी अंशुमान, पुलिस उप महानिरीक्षक, पी/एम- श्री सेंथिल अबुदेई कृष्ण राज एस, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था- सुश्री पी. रेणुका देवी, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उपनिरीक्षक जीवन सिंह रावत एवं आरक्षी हर्ष उनियाल हुये सम्मानित

देहरादून, एनसीआरबी द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 4th Conference on Good Practices in CCTNS/ICJS में उत्तराखण्ड पुलिस के उपनिरीक्षक जीवन सिंह रावत को प्रदेश में CCTNS/ICJS के सकुशल क्रियान्वयन व आरक्षी हर्ष उनियाल को उत्तराखण्ड पुलिस एप की बेहतर सर्विस डिलीवरीे हेतु सम्मानित किया गया है। श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने उनकी इस उपलब्धी के लिए उन्हें बधाई दी।May be an image of 5 people and people standing

 

विजय दिवस : शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्पचक्र व श्रद्धा सुमन किये अर्पित

May be an image of 8 people, people standing, military uniform and outdoors

अल्मोड़ा, भारत एवं पाकिस्तान के बीच दिसंबर 1971 में(पूर्वी पाकिस्तान बंगलादेश) लड़ाई लड़ी गई थी। भारतीय फौज ने 14 दिन के भीषण युद्ध के दौरान अपने अदम्य साहस एवं बलिदान से पाकिस्तानी फौज को पराजित किया था। इस लड़ाई में अल्मोड़ा के 25 जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। भारतीय सेना के इस अदम्य साहस एवं वीरता की याद में पूरे देश में प्रतिवर्ष 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाने का संकल्प लिया गया था। इसी उपलक्ष में आज विजय दिवस की 51वीं वर्षगॉठ का आयोजन शहीद स्मारक, छावनी क्षेत्र में बड़े धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर जनपद अल्मोड़ा के शहीद स्मारक छावनी क्षेत्र में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, गैरीसन अल्मोड़ा के सैन्य अधिकारी सूबेदार मेजर देवी सिंह ने शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्पचक्र व श्रद्धा सुमन अर्पित किये। गैरीसन अल्मोड़ा के सैन्य टुकड़ी के जवानों द्वारा शहीदों को सलामी दी गयी। इसके उपरान्त शहीदों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि प्रकाश चन्द्र जोशी द्वारा वीर नारियों एवं वीर सेनानीयों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि जिस तरह से सर्दी एवं गर्मी तथा सभी विषम परिस्थितियों की परवाह किए बिना सेना के जवान हम सबको सुरक्षित रखते हैं, उससे हम सभी को सीख लेनी चाहिए तथा देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी उन जाबांज योद्धाओं के ऋणी हैं, जिन्होंने अपने प्राणों को बलिदान कर हमें सुरक्षित रखा है। इस दौरान अपरजिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया ने भी वीरों को सहादत को याद करते हुए उनके बलिदान को हमेशा याद रखने की बात कही।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के सहायक अधिकारी हीरा सिंह, प्रशासनिक अधिकारी हरीश सिंह, महेन्द्र सिंह मेहरा, महिपाल सिंह बिष्ट, पूरन चन्द्र लोहनी, राजकुमार बिष्ट, कैलाश चन्द्र काण्डपाल, हेमन्त लाल वर्मा, देवेन्द्र कुमार, मदन सिंह, चम्पा देवी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments