Wednesday, June 24, 2026
HomeTrending Nowदेवांश गुप्ता को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर...

देवांश गुप्ता को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

(कुलभूषण)हरिद्वार के प्रतिष्ठित स्कूल डीपीएस रानीपुर के कक्षा 8 के मेधावी छात्र देवांश गुप्ता द्वारा लिखित अंग्रेज़ी कथा पुस्तक “Horrors of the Haunted House” एक रोमांचक हॉरर-फिक्शन पुस्तक है, जिसमें एक रहस्यमयी और वीरान हवेली के इर्द-गिर्द फैले डर, रहस्य और साहस की कहानी प्रस्तुत की गई है। हवेली से जुड़ी खौफनाक घटनाएँ, अजीब आवाज़ें और अनसुलझे रहस्य पाठकों को पूरी कहानी के दौरान बांधे रखते हैं। एक साहसी बच्चा जिज्ञासा, बुद्धिमत्ता और मित्रता के साहसिक भाव के साथ उस भुतहा हवेली के रहस्यों को जानने के लिए भीतर प्रवेश करते हैं और विभिन्न खतरनाक परिस्थितियों का सामना करते हुए अंततः सच के उजाले तक पहुँचता हैं। यह पुस्तक न केवल रोचक और रोमांचकारी है, बल्कि यह यह संदेश भी देता है कि साहस और सच्चाई के आगे भय हमेशा हार जाता है।
यह पुस्तक Bribook Publication Platform पर प्रकाशित की गई है और पाठकों के मध्य विशेष सराहना प्राप्त कर रही है। आज श्री कृष्ण कृपा धाम, भीमगोडा, हरिद्वार में आयोजित हरिद्वार लिटरेचर फेस्टिवल 2025 के दौरान देवांश गुप्ता को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्हें डीपीएस रानीपुर हरिद्वार की हेड मिस्ट्रेस श्रीमती उमा पांडे, फेस्टिवल की आयोजक प्रो०श्रवण कुमार शर्मा, श्री संजय हाण्डा , डॉ. करुणा शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राधिका नागरथ तथा श्री सुनील पांडे द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। देवांश, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉ. राजीव कुरेले एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ. रजनी गुप्ता के सुपुत्र हैं। कम उम्र में साहित्य सृजन की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने उन्हें युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments