Tuesday, August 4, 2026
HomeNationalओएनजीसी के वैज्ञानिक एवं तकनीकी अधिकारी संघ के चुनावों में डा. रजत...

ओएनजीसी के वैज्ञानिक एवं तकनीकी अधिकारी संघ के चुनावों में डा. रजत अग्रवाल अध्यक्ष, जय प्रकाश पाण्डेय बने उपाध्यक्ष

देहरादून, देश का महारत्न कंपनी ओएनजीसी के मुख्यालय दून में वैज्ञानिक एवं तकनीकी अधिकारी संघ के वर्ष 2023- 2025 के चुनावों में अध्यक्ष के पद पर डा. रजत अग्रवाल एवं सचिव पद पर महावीर मान निर्वाचित हुये, मिले मतों के मुताबिक अध्यक्ष के रूप में डॉक्टर रजत अग्रवाल को 80 मत, उपाध्यक्ष के रूप में जय प्रकाश पांडेय 99 मत, संयुक्त सचिव के रूप में अभिषेक मिश्रा 48 मत से और कोषाध्यक्ष पद पर केहरसिंह ने 35 मतों से जीत दर्ज की, जबकि सचिव पद पर महावीर मान निर्विरोध चुने गए। डॉक्टर रजत अग्रवाल एवं जय प्रकाश पांडेय की यह लगातार दूसरी विजय थी। 18 मई को सम्पन्न हुये इन चुनावों को कराने में रिटर्निंग ऑफिसर पवन सैनी एवं देहरादून के अन्य अधिकारियों का सार्थक सहयोग प्राप्त हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments