Saturday, May 10, 2025
HomeNationalशिमला से ठंडे हो गए दिल्ली, चंडीगढ़, जानिए कितना रहा तापमान

शिमला से ठंडे हो गए दिल्ली, चंडीगढ़, जानिए कितना रहा तापमान

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ती जा रही है। चंडीगढ़, अमृतसर, करनाल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को तापमान बर्फबारी के लिए मशहूर शिमला से भी कम दर्ज किया गया। शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा मैदानी इलाकों के लुधियाना, पटियाला और हिसार जैसे स्थान भी प्रसिद्ध हिल स्टेशन से अधिक ठंडे थे।

मौसम विभाग के अनुसार, 7 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित शिमला में तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस तो चंडीगढ़ में 4.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर लुधियाना, करनाल और हिसार में क्रमश: 0.6 डिग्री सेल्सियस, 2.8 डिग्री सेल्सियस, 2.3 डिग्री सेल्सियस, 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जोकि शिमला से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है।

हिमाचल प्रदेश में कुछ दिन से लंबे समय तक धूप निकल रही है, जबकि मैदानी इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। हिमाचल की राजधानी में मैदानी इलाकों की तुलना में रात के तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। यह एक सामान्य घटना है और मुख्य रूप से पहाड़ की चोटी पर इनवर्सन लेयर की वजह से ऐसा होता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments