Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowदेहरादून : पुलिस ने 72 गाड़ियों को किया सीज, वसूला 2.4 लाख...

देहरादून : पुलिस ने 72 गाड़ियों को किया सीज, वसूला 2.4 लाख संयोजन शुल्क

देहरादून, पुलिस द्वारा शहर में चलाये जा रहे अभियन के तहत रविवार को जिले की पुलिस ने कुल 72 गाड़ियों को सीज किया। जिनमें से 20 चार पहिया तथा 52 दो पहिया वाहन शामिल है। 160 लोगों का कोर्ट चालान हुआ। पुलिस के अनुसार लॉकडाउन के उल्लंघन के तहत इनपर कार्यवाही की गई।

पुलिस ने 1709 लोगों का किया चालान
देहरादून जनपद की पुलिस ने 1709 लोगों का रविवार को चालान किया। ये लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करते हुए मिले। जिनमें से 84 लोगों का चालान बिना मास्क पहने शहर में घूमने पर किया गया। जबकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 1625 लोगों का चालान हुआ। पुलिस ने 2.4 लाख संयोजन शुल्क वसूला |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments