देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इन दिनों भीषण गर्मी और लू (हीट वेव) का प्रकोप जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और एन०डी०एम०ए० (NDMA) के ‘सचेत’ पोर्टल द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, जनपद में अत्यधिक तापमान की स्थिति बनी हुई है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन ने सोमवार, 27 अप्रैल, 2026 को जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।



Recent Comments