Sunday, May 11, 2025
HomeTrending Nowडब्ल्यूजेआई की जिला मीडिया संयोजक बनीं दीपिका नेगी

डब्ल्यूजेआई की जिला मीडिया संयोजक बनीं दीपिका नेगी

(चन्दन सिंह बिष्ट)

हल्द्वानी, वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया संबद्ध भारतीय मजदूर संघ की जिलास्तरीय बैठक रविवार को उत्तरांचल दीप अखबार के दफ्तर में आयोजित हुई। उत्तराखंड दीप के प्रधान संपादक साकेत अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछली बैठक में पारित हुए प्रस्तावों के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रम को लेकर मंथन किया गया।

सदस्यों की ओर से आए सुझावों के पर जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाने का सहमति बनीं। जागरूकता कार्यक्रम स्कूल, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

युवा महिला पत्रकार दीपिका नेगी को सर्वसम्मति से जिला सोशल मीडिया संयोजक मनोनीत किया गया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार नवीन चंद्र बगौली, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि दुर्गापाल, महानगर संयोजक तरेंद्र बिष्ट, जिला संयोजक राहुल दरम्वाल, जिला प्रभारी सुमित जोशी, धीरज जोशी, कृष्णा सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments