Thursday, August 13, 2026
HomeTechnologyघटती छात्र संख्या चिंताजनक, कई प्रवक्ताओं की 17 साल से एक ही...

घटती छात्र संख्या चिंताजनक, कई प्रवक्ताओं की 17 साल से एक ही कॉलेज में तैनाती

नैनबाग (शिवांश कुंवर), राजकीय महाविद्यालय नैनबाग विगत 17 सालों से कई प्रवक्ता इसी कालेज में तैनात होने के चलते कालेज की शिक्षा पद्धति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा । जिसका नतीजा हर साल कालेज में छात्र संख्या घटने पर स्थानीय जनता काफी चिंचित है।
जनपद टिहरी गढ़वाल राजकीय महाविद्यालय नैनबाग की स्थापना सन् 2001 ग्राम पंचायत टटोर के सामुदायिक भवन में संचालित हुआ, जिसमें स्थानीय जनता की मदद से विषम परिस्थिति के चलते कॉलेज की गतिविधियां संचालित हुई । वर्ष 2016में कालेज को अपना भवन में विधिवत कक्ष कक्षाएं विस्तार पूर्वक चली आ रही ।
जिसमें कालेंज में वर्ष 2008 में कई प्रवक्ता की तैनाती हुई । तब से लेकर आज 17 साल से एक ही कालेज में तैनाती से शिक्षा का माहोल अनुकूल होने के साथ मनमानी से शिक्षा पद्धति पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जिसका नतीजा वर्ष 2016 में कालेज में छात्र संख्या 485 से घटकर आज वर्तमान में 179 तक रह गई है। जब कि
कालेज में 90% प्रतिशत छात्राए अध्यन्तरण है।
वहीं स्थानीय जनता द्वारा समय समय पर शिक्षकों के स्थान्तरण को लेकर उच्च शिक्षा के अधिकारीयों मौखिक रूप में अवगत करने के बाद आज इतने लम्बे समय एक ही कालेंज में तैनाती होने पर लोगों में भारी आक्रोश है। जिस पर शासन प्रशासन से मांग की समय रहते लम्बे समय से तैनात प्रवक्ताओं स्थान्तरण न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। वही आम जनता,जनप्रतिनिधि व बुद्धजिवियों में महाविद्यालय की छात्र संख्या को लेकर काफी चिंचित है।
महाविद्यालय नैनबाग की प्रभारी प्राचार्य मंजू कोगियाल का कहना है कि दो सालो से मैं लगातार छात्र संख्या बढाने के लिए टीम के साथ प्रयासरत करती आ रही हूं और 17 सालों से इसी कालेज में तैनात प्रवक्ताओं का स्थान्तरण का मामला शासन स्तर का है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments