Sunday, May 19, 2024
HomeStatesUttarakhandभारतीय मजदूर संघ का प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री धामी से भेंट, जल्द...

भारतीय मजदूर संघ का प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री धामी से भेंट, जल्द होगा शेष निगमों को महंगाई भत्ते का भुगतान

देहरादून, भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश मंत्री सुमित सिंघल के नेतृत्व में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की, जिसमें मुख्य रूप से कर्मचारियों की समस्याओं के विषय गहन वार्ता हुई, गौलतलब हो कि भारतीय मजदूर संघ ने माह जुलाई 2022 से बड़े हुए चार परसेंट महंगाई भत्ते का भुगतान कुछ निगमों का किया जा चुका है पर शेष निगमों का भुगतान शीघ्र जारी हो उसको लेकर निवेदन किया गया जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने बहुत जल्द महंगाई भत्ते का भुगतान भी शेष निगमों को करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही शासन द्वारा समय-समय पर बढ़ाए जाने वाले महंगाई भत्ता का भुगतान राज्य कर्मचारियों के साथ ही निगम कर्मचारियों का भी किया जाए और उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश सरकार की भांति सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो का गठन किया जाए पर भी विचार विमर्श किया गया।
उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लिमिटेड दीप नगर रोड विष्णु विहार देहरादून के दो दो प्रबंध निदेशकों द्वारा संघ की सुदृढ़ वित्तीय स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए संघ के कर्मचारियों दिनांक 01-01-2016 से दिनांक 31/03/2016 तक के एरियर भुगतान की औपचारिक स्वीकृति चाही गई है जो निबंधक महोदय के स्तर पर लंबित है पर भी जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन भी मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया।
सिडकुल में कर्मचारियों के साथ हो रही समस्याओं के बारे में उनको अवगत कराया गया इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने उक्त समस्याओं का जल्द समाधान करने का भरोसा दिलाया और अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री सुमित सिंघल, जिला अध्यक्ष देहरादून अजय कांत शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन चंद चौबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष आदर्श सकलानी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments