Tuesday, June 23, 2026
HomeTrending Nowकमरे में मिला पति पत्नी का शव, इलाके में सनसनी फैल गयी

कमरे में मिला पति पत्नी का शव, इलाके में सनसनी फैल गयी

देहरादून, जनपद के क्लेमन टाउन के टर्नर रोड़ के एक मकान में शव मिलने से आसपास इलाके में सनसनी फैल गयी, बदबू आने पर आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने घर खुलवाया तो कमरे के अंदर फर्स पर पति पत्नी का शव पड़ा मिला, पति पत्नी के शव के पास से ही मिला उनका कुछ ही 4 दिन पहले जन्मा बच्चा।
पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया,बच्चे का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने 3-4 दिन पहले मौत होने की आशंका, जिसकी सूचना परिजनों को दे दी गयी।

बताया जा रहा है कि मृतक कासिफ 25 वर्षीय और अनम की थी 22 वर्ष उम्र और दोनों सहारनपुर के रहने वाले थे, कासिफ की अनम थी दूसरी पत्नी। पुलिस कमरे से जुटा रही फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य।
किराए पर जेसीबी चलाता था मृतक कासिफ।
पुलिस के मुताबिक कासिफ की दूसरी शादी से परिवार वाले थे नाराज। पिछले 3-4 महीने पहले ही कासिफ ने टर्नर रोड पर किराए पर मकान लिया था ।
एसपी देहात कमलेश उपाधयाय सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments