Saturday, April 20, 2024
HomeStatesUttarakhandदेह व्यापार का पर्दाफाश, तीन युवक और युवतियों को किया गिरफ्तार

देह व्यापार का पर्दाफाश, तीन युवक और युवतियों को किया गिरफ्तार

हरिद्वार, पुलिस द्वारा एक होटल में चल रहे देह व्यापार करते हुए तीन युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुन्हारी मेे बने प्रिंस नामक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर वहा चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया। यहां से पुलिस ने 3 युवक ,युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्यवाही की भनक लगते ही होटल संचालक फरार हो गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है

सुल्तानपुर के मोहम्मदपुर कुन्हारी स्थित होटल प्रिंस में देह व्यापार की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को काफी दिनों से मिल रही थी। ऐसे में पुलिस ने सूचना पर छापेमारी कर प्रिंस होटल से तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही होटल मैनेजर अफजाल और होटल कर्मचारी वीरेंद्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि होटल मालिक फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने कार्रवाई में होटल प्रिंस को सील कर दिया है और होटल मालिक व गिरफ्तार तीनों जोड़ों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही फरार होटल मालिक को भी पुलिस तलाश कर रही है।

सुल्तानपुर चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि लंबे समय से पुलिस को होटल में इस तरह के अनैतिक कार्यों की सूचना मिल रही थी। जिस पर आज पुख्ता तौर पर मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 युवक युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही होटल के दो कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार होटल संचालक (मलिक) की भी तलाश पुलिस कर रही है।उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments