Sunday, May 5, 2024
HomeTrending Nowअल्मोड़ा : लव जिहाद के मामले में 4 मुस्लिम युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ा : लव जिहाद के मामले में 4 मुस्लिम युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ा, उत्तराखंड की शान्तवादियों में लव जिहाद का मामला चर्चा में है, मिली जानकारी के मुताबिक जनपद अल्मोड़ा के बगलीपोखर में चार मुस्लिमों को लव जिहाद के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को एक रेस्तरां में एक हिंदू लड़की के साथ चारों मुस्लिम लोगों को देखा था। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अधिकारी ने कहा कि 19 से 27 वर्ष के ये चारों युवक हरिद्वार और उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि चार में से एक ने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए लड़की से दोस्ती की।

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, वह अन्य तीन दोस्तों के साथ शुक्रवार शाम को लड़की से मिलने बगवलीपोखर इलाके में आया था। उसने लड़की को एक स्थानीय रेस्तरां में बुलाया, जहां उसके मालिक ने उन्हें देखकर स्थानीय लोगों को सूचित किया। अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोग रेस्तरां में पहुंचे और चारों पर लव जिहाद का आरोप लगाया। अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों और कुछ हिंदू समूहों ने लड़की के पिता को सूचित किया, जिन्होंने उन्हें बताया कि चारों ने कथित तौर पर उनकी बेटी का अपहरण कर लिया।

चारों को एक स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी अजय लाल शाह ने कहा कि उन्होंने चारों के खिलाफ अपहरण और छेड़छाड़ और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। शाह ने कहा कि चारों को स्थानीय अदालत में पेश किया जायेगा।
हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोग जानबूझ कर साजिशन कम उम्र की बेटियों को बहला फुसलाकर प्रेम जाल में फंसा रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इधर विधायक महेश नेगी भी इस घटना से आक्रोशित दिखे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments