Saturday, May 4, 2024
HomeTrending Now'चार धाम चार काम' और उत्तराखंड़ स्वाभिमान भाजपा के झूठे वादों पर...

‘चार धाम चार काम’ और उत्तराखंड़ स्वाभिमान भाजपा के झूठे वादों पर भारी पड़ेंगे : दिग्विजय

भाजपा उत्तराखंड़ में विकास के नाम पर तीन-तीन मुख्यमंत्री थोपने को विकास बता रही : दिग्विजय सिंह

देहरादून, उत्तराखंड़ में विधान सभॎ चुनाल के मध्येनजर एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उत्तराखंड के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि उत्तराखंड़ की जनता को सोच समझकर वोट देना होगा। भाजपा 57 सीटें जीतकर भी उत्तराखंड में विकास के नाम पर तीन-तीन मुख्यमंत्री थोपने को विकास बता रही है। भगवान राम को लेकर उन्होंने कहा कि राम पहले भी थे और आज भी हैं। पर, भाजपा नेता यह सिद्ध करने पर तुले हैं कि राम 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद ही प्रकट हुए।

कांग्रेस भवन में पत्रकारों को संबोधित दिग्विजय सिंह ने कहा भाजपा सरकार ने लोकसभा में जिस मनरेगा को कांग्रेस सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा उदाहरण करार दिया। आज उसी मनरेगा का सहारा लेकर मोदी सरकार ने कोरोना काल में ग्रामीण आबादी की रोजगार से जोड़ा।

दिग्विजय सिंह ने उत्तराखंड कांग्रेस की घोषणा पत्र बनाने को लेकर तारीफ की और कहा कि कहा चार धाम चार काम और उत्तराखंड़ स्वाभिमान भाजपा के झूठे वादों पर भारी पड़ेंगे। उन्होंने बेरोजगारी, मंहगाई, पैगसेस जैसे मामलों पर केंद सरकार को घेरा। कहा मोदी सरकार ने पिछले सात सालों में पेट्रोल व डीजल से ही 24 लाख करोड़ रुपये कमाए। यह रकम कहां खर्च हो रही है, इसका हिसाब देने को भाजपा सरकार तैयार नहीं है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे |

ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी पति सहित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ हुई कांग्रेस शामिल

रुद्रपुर(मोटहल्दू), क्षेत्र की ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी अपने पति व चार बीडीसी सदस्यों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।उनके साथ चार क्षेत्र पंचायत सदस्य भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री व लालकुआं से कांग्रेस कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व हरेंद्र बोरा के सामने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके लिए एक साधारण बैठक का आयोजन किया गया था। रूपा देवी के पति व पूर्व बीडीसी सदस्य भुवन प्रसाद ने भी इस मौके पर कांग्रेस की सदस्यता ली।
उनके साथ बीडीसी सदस्य गजेंद्र सामंत, सुरेश कोहली व दीपक आर्य भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।May be an image of 6 people and people standing

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments