संगठन ने दिया मोदी को महा जनसंपर्क अभियान की रैली में आने का न्यौता

0
506

देहरादून, भाजपा संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महा जनसंपर्क अभियान के तहत होने वाली रैली में उत्तराखंड आने का विशेष आग्रह किया है । पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड की जनता से अपार स्नेह है । यही वजह है कि समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों की तरफ से संगठन और सरकार द्वारा मोदी जी को महा जनसंपर्क अभियान के दौरान होने वाली 5 लोकसभा की रैलियो में से किसी एक रैली में उत्साह बढ़ाने आने का आग्रह किया है। इस सम्बन्ध में अपने दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी एवं स्वयं वह भी प्रधानमंत्री से विन्रम आग्रह कर चुके हैं।
भट्ट ने अतिक्रमण पर पार्टी का स्टैंड स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारी सरकार वन भूमि के साथ नदी, तालाब समेत सभी सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रतिबद्ध है । मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अवैध कब्जे हटाने के जिस प्रदेश स्तरीय स्वच्छता अभियान में जुटी है उसमें पार्टी संगठन पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है । उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा सरकार उन तमाम मुद्दों पर आगे बढ़ रही है जिनका पार्टी ने जनता से वादा किया है । उन्होंने कहा कि यह सभी विषय पहले से ही पार्टी के एजेंडे का हिस्सा रहे हैं, लिहाज़ा हमारी सरकार किसी भी तरह के अतिक्रमण को बर्दाश्त नही करने वाली है। अवैध धर्म स्थलों का अतिक्रमण , चाहे दूसरे धर्म मे अतिक्रमण कर धर्मान्तरण , नकल कर योग्य युवाओं के भविष्य से खिलवाड, भ्रष्टाचार के माध्यम से सरकारी तंत्र में किया जाने वाला अतिक्रमण , पर्दे के पीछे से न्यायालयों की आड़ में आरक्षण में रोक लगाकर मातृ शक्ति के अधिकारों पर अतिक्रमण, गलत मंशा से राज्यवासियों की भूमि पर होने वाला अतिक्रमण , चाहे लव जिहाद या जनसंख्या विस्फोट से देवभूमि में होने वाला जनसांख्यकीय अतिक्रमण को बर्दाश्त नही किया जायेगा।

भट्ट ने सोनिया गांधी व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा राज्यवार चुनावी फायदे के लिए राष्ट्र एवं धर्म-संस्कृति विरोधी वादे नही करती है । यही वजह है अन्य राज्यों की तरह हमारी सरकार राष्ट्रीय संप्रभुता और राज्य की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक व धार्मिक पहचान अक्षुण्ण रखते हुए उत्तराखंड के चहुमुखी विकास के प्रति वचनबद्ध होकर शानदार काम कर रही है ।

 

यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के सफल ट्रायल पर मसूरीवासियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जताया आभार

 

मंत्री बोले – सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के नारे के साथ कार्य कर रही प्रदेश सरकार।*

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज मसूरी पहुंचे, जहां भाजपा मसूरी मंडल और मसूरी होटल एसोसिएशन द्वारा यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के सफल ट्रायल पर आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मसूरी पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मसूरी व्यापार मंडल होटल एसोसिएशन भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गांधी चौक पर ढोल नगाड़ो और आतिशबाजी कर स्वागत किया गया।
इस अवसर मसूरी की जनता ने यमुना मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के सफल परीक्षण बाद मसूरी वासियों को अगले 30 वर्षों तक पानी की किल्लत से निजात दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट किया।
मंत्री ने बताया कि जून 2018 में एक कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने पेयजल योजना निर्माण की घोषणा की थी, जिसकी स्वीकृति के बाद मार्च 2019 में पहली किश्त रुपये 10 करोड़ पेयजल विभाग को मिल गए थे। केन्द्र सरकार की 144 करोड़ लागत से निर्मित महत्वाकांक्षी यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना जिसकी पाइपलाइन 18 किमी यमुना से ऊंचाई 1.2 किमी की परियोजना के सफल ट्रायल पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा इस योजना के माध्यम से नब्बे हज़ार से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी और अगले 30 वर्षो तक मसूरी वासियों की पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। इस महत्वपूर्ण योजना के लिए मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र सरकार और राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से मसूरी की पानी की समस्या का निदान हुआ है। मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही मसूरी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा टनल का शुभारंभ किया जाएगा, जिसके बनने के बाद मसूरी वासियों को जाम से निजात मिलेगी। मंत्री ने कहा धामी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के नारे के साथ निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मंत्री ने सभी मसूरी वासियों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार होने का ही परिणाम है कि मसूरी के लिए इतनी बड़ी योजना स्वीकृत हुई और अब अगले 15 इन बाद इसका पानी भी मसूरीवासियो को मिलेगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, गीता कुमाई, कुशाल राणा, सतीश डोढ़ियाल, धरमपाल पवाँर, पुष्पा पड़ियार, मुकेश धनाई, रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा सहित सैकडो बीजेपी कार्यकर्ता व होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।