रुद्रप्रयाग – जखोली विकासखण्ड के पूर्वी बांगर से पश्चिमी बांगर को मिलाने वाली बहुप्रतीक्षित किंवाखाल-भेंडारू मोटर मार्ग निर्माण को लेकर बांगर छैत्र के ग्रामीणों का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर अनसन कारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस ने धरना स्थल पर अनसन कारियों से वार्ता की। देर शांय ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, व पूर्व प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल के नेतृत्व में प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन से मिला लेकिन वार्ता विफल रही।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस का कहना है कि प्रकरण उनके स्तर का नहीं है। सड़क निर्माण के लिये विभाग द्वारा पत्रावलि दो तीन बार बन विभाग को हस्तांतरित की जा चुकी है। वहीं ग्रामीण अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं, ग्रामीणों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि छैत्र के प्रति संवेदनशील होते तो आज कई बार आंदोलन के बाद भी जनता को आंदोलन के लिये बाध्य नहीं होना पड़ता।
आज अनसन कारियों के समर्थन में ज्येष्ठ उप प्रमुख जखोली नवीन सेमवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ऋतु नेगी आदि धरना स्थल पर रहे। वहीं उत्तराखंड क्रान्ति दल ने भी धरना स्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों को समर्थन दिया।



Recent Comments