Thursday, June 4, 2026
HomeStatesUttarakhandबिजरानी रेंज में मृत अवस्था में मिला मगरमच्छ, पोस्टमार्टम हेतु सैंपल IVRI...

बिजरानी रेंज में मृत अवस्था में मिला मगरमच्छ, पोस्टमार्टम हेतु सैंपल IVRI बरेली भेजे गए

रामनगर, गोविन्द पाटनी)
कार्बेट टाइगर रिजर्व की बिजरानी रेंज अंतर्गत बिजरानी पश्चिमी बीट, मलानी ब्लॉक कक्ष संख्या 09 स्थित नाकाताल वन क्षेत्र में गश्त के दौरान स्थानीय स्टाफ को एक मगरमच्छ मृत अवस्था में मिला।

वन विभाग के अनुसार मृत मगरमच्छ के सभी अंग मौके पर सुरक्षित पाए गए। घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई, जिसके बाद निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व ने स्वयं घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उनके निर्देशानुसार शव को विच्छेदन (पोस्टमार्टम) के लिए ढेला रेस्क्यू सेंटर लाया गया।

पशु चिकित्सकों के पैनल द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में शव विच्छेदन की कार्यवाही संपन्न की गई। साथ ही घटनास्थल के आसपास सघन गश्त और कॉम्बिंग जारी है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जांच की जा सके।

मृत मगरमच्छ के विसरा एवं अन्य आवश्यक सैंपल जांच हेतु आईवीआरआई बरेली भेजे जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही चल सकेगा।

शव विच्छेदन के दौरान उपनिदेशक राहुल मिश्रा, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दुष्यंत शर्मा एवं डॉ. राहुल सती, पार्क वार्डन/उप प्रभागीय वनाधिकारी बिंदर पाल, वन क्षेत्राधिकारी नवीन चंद्र पांडे, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ प्रतिनिधि आर्यन सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments