Monday, May 6, 2024
HomeNationalकेंद्रीय कर्मचारियों के लिये खुशखबरी, महीने के अंतिम हफ्ते में कर्मचारियों के...

केंद्रीय कर्मचारियों के लिये खुशखबरी, महीने के अंतिम हफ्ते में कर्मचारियों के DA में हो सकती है बढ़ोतरी

नई दिल्ली, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है कि इसी महीने उनकी सैलरी बढ़ सकती है। क्योंकि मोदी सरकार कर्मचारियों को तोहफा देने की तैयारी कर रही है। खबर है कि मुताबिक इस महीने के अंतिम हफ्ते में कर्मचारियों के DA बढ़ोतरी की जाएगी। इसके साथ ही HRA में भी बढ़ोतरी का ऐलान किया जा सकता है।

आपको बता दें कि मोदी सरकार ने इससे पहले दिवाली पर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। अब खबर है कि केंद्र सरकार फिर से कर्मचारियों को खुश करने जा रही है। केंद्र सरकार सरकार डीए के साथ ही हाउस रेंट अलाउंस (HRA) बढ़ा सकती है।
खबर है कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने 11.56 लाख से अधिक कर्मचारियों के HRA को लागू करने के लिए कार्य करना शुरू कर दिया है। अब इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड के पास प्रस्ताव भेजा गया है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो कर्मचारियों को HRA मिलेगा। गौरतलब है कि इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ रेलवेमेन 1 जनवरी 2021 से HRA लागू करने की मांग उठा रही है। हाउस रेंट अलाउंस बढ़ने के बाद सैलरी में भारी इजाफा होगा।
जिस शहर की आबादी 50 लाख से ज्यादा होती है उसें ‘X’ कैटेगरी के तहत रखा गया है। जिस शहर की आबादी 5 लाख से ज्यादा होती है वे ‘Y’ कैटेगरी में आते हैं। इसके अलावा 5 लाख से कम आबादी वाले शहर या कस्बे ‘Z’ कैटेगरी में आते हैं। इन तीनों कैटिगरी के लिए मिनिमम HRA 5400, 3600 और 1800 रुपए हो सकता है। जब डियरनेस अलाउंस 50 फीसदी पहुंचेगा तो मैक्सिसम House Rent Allowance बढ़कर 30 फीसदी कर दिया जाएगा। परंतु यह तभी संभव हो सकता है जब DA 50 फीसदी से ज्यादा हो। ऐसा इसलिए कि सरकार के पुराने आदेशानुसार DA 50 फीसदी से ज्यादा होने पर HRA 30 प्रतिशत, 20 प्रतिशत और 10 प्रतिशत रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments