Thursday, January 22, 2026
HomeStatesDelhiकोरोना वायरस के मरीज 7,000 के पार, पिछले 24 घंटे में 306...

कोरोना वायरस के मरीज 7,000 के पार, पिछले 24 घंटे में 306 नए मरीज मिले

नईदिल्ली, (आरएनएस)। कोरोना वायरस के रोजाना मिलने वाले नए मरीजों की संख्या में भले ही कमी आई है, लेकिन कुल सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी जारी है। बुधवार को कोरोना के कुल मामले बढ़कर 7,121 हो गए हैं। हालांकि, पिछले 24 घंट में 306 नए मरीज सामने आए हैं। मंगलवार को 324 और सोमवार को 358 नए मरीज मिले थे।
वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। 24 घंटे में 929 मरीज ठीक हुए हैं।
कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 74 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 6 मरीजों की मौत हुई है।
केरल में 3 मरीजों की जान गई, जिसमें 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 78 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष और 69 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं।
कर्नाटक में 51 वर्षीय महिला और 79 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई। महाराष्ट्र में 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।
सभी मरीज गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे और इस बीच कोरोना की चपेट में आए थे।
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 170 मरीज केरल में मिले, जिससे यहां कुल मरीजों की संख्या 2,223 हो गई है। एक दिन में 324 मरीज ठीक हुए हैं।
इसके बाद गुजरात में 114 मरीज मिले, जिससे यहां कुल मरीज 1,223 हो गए। कर्नाटक में 100 मरीज पिछले 24 घंटे में मिले हैं। यहां कुल मरीज 459 हैं। दिल्ली में 66 मरीज मिले हैं। यहां कुल मरीज 757 हैं। अन्य राज्यों में मरीजों की संख्या 20 से कम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments