Sunday, May 10, 2026
HomeStatesUttarakhandकोरोना : प्रदेश में आज 334 कोरोना के नए मरीज मिले, दून...

कोरोना : प्रदेश में आज 334 कोरोना के नए मरीज मिले, दून में 178, दो की हुई मौत

देहरादून, प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। कोरोना संक्रमण के मरीज धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रहे है। प्रदेश में आज 334 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। कोरोना संक्रमण से दो की मौत हो गई है। कोरोना के बढ़ते मामले स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के लिए चिंता बढ़ाने वाले है। जबकि 257 कोरोना मरीज स्वास्थ्य हुए हैं। और एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1359 हो गई हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा राजधानी देहरादून में 178 ,हरिद्वार से 17, नैनीताल जिले में 70, उधमसिंह नगर से 13, पौडी से 14, टिहरी से 16 , चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 03 , अल्मोड़ा 13, बागेश्वर से 03, चमोली से 04, रुद्रप्रयाग से 02 ,उत्तरकाशी से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments