Monday, June 22, 2026
HomeStatesUttarakhandसजायाफ्ता कैदी की हार्ट अटैक से मौत

सजायाफ्ता कैदी की हार्ट अटैक से मौत

सितारगंज। संपूर्णानंद शिविर जेल में बंद कैदी कि बुधवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह हत्या के मामले में जेल में बंद था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गदरपुर का मूल निवासी 56 वर्षीय चंद्रमोहन बाद में रम्पुरा रुद्रपुर में रहने लगा था। 1997 में हुए एक हत्याकांड में कोर्ट से उसे उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। साथ ही 26 नवंबर 1097 में नैनीताल से आजीवन कारावास की सजा के साथ एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया था। इस मामले में वह सितारगंज स्थित संपूर्णानंद केंद्रीय कारागार में सजा काट रहा था। उसने 12 साल 3महीने की सजा पूरी कर ली थी। उसके अच्छे चाल चलन की वजह से जेल प्रशासन ने शिविर जेल में शिफ्ट कर दिया था। बुधवार को उसकी तबियत खराब हो गई। इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। केंद्रीय कारागार के अधीक्षक अनुराग ने बताया कि कैदी की हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों का पता चल सकेगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments