हरिद्वार 1अप्रैल ( कुलभूषण ) महानगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। मायापुर स्थित यूनियन भवन में स्वागत के दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने ब्लाक अध्यक्ष मायापुर विमल शर्मा कनखल ब्लाक अध्यक्ष जतिन हांडा आर्यनगर ब्लाक अध्यक्ष विकास कुमार चंद्रा ज्वालापुर ब्लाक अध्यक्ष अंकित चौहान व कांग्रेस एससी विभाग के शहर अध्यक्ष नितिन पेवल के नामों की घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में पार्टी द्वारा किए जा रहे देशव्यापी जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत तीस दिनों तक प्रत्येक ब्लाक व वार्ड में कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों को और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आमजन को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र पर पर लगातार आघात किया जा रहा है। लोकतंत्र को बचाने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। कार्यकारी महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर ने कहा कि जनता से तमाम वादे कर सत्ता में आयी केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार वादे पूरे करने में नाकाम रही है। देश में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है। आसमान छू रही महंगाई के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पढ़े लिखे युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। परीक्षाओं में घोटाले हो रहे हैं। स्वागत करने वालों में पार्षद इसरार अहमद सलमानी पार्षद कैलाश भट्ट पार्षद राजीव भार्गव पार्षद महावीर वशिष्ठ पार्षद सोहेल कुरेशी पार्षद रियाज अंसारी वरुण बालियान नितिन तेश्वर अशोक गुप्ता प्रदीप टंडन सोम त्यागी उपेंद्र कुमार मुकुल जोशी गवाक्ष जोशी नरेंद्र उपाध्याय नवीन अरूण राघव नीरव साहू चोखेलाल विक्की कोरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




