Thursday, May 2, 2024
HomeTrending Nowबढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसजनो ने किया प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसजनो ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार 22 फरवरी (कुल भूषण) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी जी के आह्वान पर तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर पूरे उत्तराखंड के प्रत्येक ब्लॉक में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन तथा पदयात्राएं निकालने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हरिद्वार महानगर के समस्त ब्लॉकों जिसमें ज्वालापुर में नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी व मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह के संचालन में पुल जटवाड़ा पर प्रदर्शन करके सीतापुर तक पदयात्रा निकाली गई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने गले में विरोध स्वरूप प्याज व अन्य महंगी सब्जियों की मालाएं पहन रखी थी महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए सभी कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
कनखल ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल के संयोजन में प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि जब से मोदी सरकार आई है गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार व किसानों को एक वक्त की रोटी को मोहताज हो पड़ रहा है। केंद्र सरकार द्वारा जबरन दिन प्रतिदिन बाबा भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को बदलकर गरीब जनता का जीना मुश्किल कर दिया है।
ब्लॉक मायापुर में अध्यक्ष रवि कश्यप के संयोजक में सूखी नदी से भीमगोडा तक पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया गया।इस कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे व महानगर उपाध्यक्ष शिव कुमार कश्यप ने कहा कि किसान 3 माह से अपने परिवारों को लेकर सड़कों पर पड़े हैं परंतु मोदी सरकार 3 काले कानूनों को रद्द करने के बजाय नित्य किसानों पर अत्याचार कर रहे हैं।महंगाई के कारण गरीबों के चूल्हे नहीं जल रहे हैं।भुखमरी फैल रही है।पेट्रोल गैस डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं
भेलध्शिवालिक नगर में संयोजकअशोक उपाध्याय व अध्यक्ष गुलबीर सिंह के संयोजक में शिव मंदिर फेस वन से शिवालिक नगर मुख्य चौराहे तक पदयात्रा निकाली गई।इस पर प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल व पूर्व प्रदेश सचिव महेश राणा ने कहा कि केंद्र सरकार के अत्याचार के कारण सिडकुल की तमाम फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं।मजदूर अपने परिवारों को लेकर सड़कों पर भूखे प्यासे पड़े हैं तथा अनेक फैक्ट्रियों ने छंटनी कर दी है।
प्रदर्शन  करने वालो में महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी मध्य हरिद्वार अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह धर्मपाल ठेकेदार  किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष  दिनेश वालियाएपार्षद उदयवीर चौहान  पार्षद महावीर वशिष्ठ पार्षद राजीव भार्गव पार्षद अमन गर्ग सनी मल्होत्रा  मिथिलेश गिल नीलम शर्मा  सपना सिंह कौशल राजपूत  प्रशांत शर्मा गार्गी राय  एकलव्य गोस्वामी कन्हैया चंचल के अतिरिक्त अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।मोहन राणा सत्येंद्र वर्मा अमित तेजियान जान मोहम्मद बिजेंदर चौहान  श्याम सिंह पी एल कपिल  सीपी सिंह रंजीत पांडे के अतिरिक्त अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments