Sunday, June 14, 2026
HomeStatesUttarakhandआयुध निर्माणियों के निगमीकरण के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

आयुध निर्माणियों के निगमीकरण के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

देहरादून, आयुध निर्माणियों के निगमीकरण के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आर्डिनेंस फैक्ट्री गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया।
विधायक प्रतिनिधि प्रभुलाल बहुगुणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी आर्डिनेंस फैक्ट्री गेट पर पहुंचे। जहां उन्होनें आयुध निर्माणियों का निगमीकरण बंद करने की मांग की। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि ये लोगों को बेरोजगार करने की साजिश और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ है। प्रभुलाल बहुगुणा ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें वैसे भी लोगों को रोजगार देने के बजाए उनके रोजगार छीनने का काम पिछले कई सालों से कर रही हैं। अब आर्डिनेंस फैक्ट्रियों का निगमीकरण कर भी धीरे धीरे उनको बंद करने की साजिश है। जिससे लाखों लोगों के रोजगार का जरिया ही खत्म हो जाएगा। प्रदर्शन में महेंद्र सिंह नेगी, पार्षद महेंद्र सिंह रावत , अनिल क्षेत्री, सरिता बिष्ट, मंजू डोभाल, विनीत डोभाल , तुषार पाल, आशीष गुसाईं, आशीष नौटियाल, प्रदुमन शर्मा, श्रीकांत जोशी, महेंद्र पंवार,राजेश डोगरा, ज्योति देवी, मिथलेश उपाध्याय, स्वर्णिम राज कंडारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments