Sunday, April 28, 2024
HomeTrending Nowपूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया शहीद...

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया शहीद स्थल पर धरना

देहरादून, उत्तराखंड में भर्ती घोटालों की जांच के लिए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर धरना दिया। कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर कांग्रेस तेज बारिश में भीगते हुए एक घंटा तक जमीन पर बैठे रहे। एक घंटे के मौन उपवास के बाद गोदियाल ने सरकार पर तीखा हमला बोला।

कहा कि इन सभी घोटालों की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। दोपहर 12 से एक बजे तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर धरना दिया। इस दौरान गोदियाल मौन उपवास करते हुए शांत बैठे रहे। पूर्व विधायक राजकुमार, पूरण सिंह रावत, विनोद चौहान, एडवोकेट पंकज क्षेत्री, संजय किशोर आदि ने नौकरियों में भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला।

एक घंटा मौन उपवास के बाद गोदियाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कितनी दुख की बात हैकि प्रदेश में नौकरियां बेची जा रही है। आम मेधावी नौजवान के साथ यह विश्वासघात है। सीएम ने भर्तियों की जांच शुरू की है। लेकिन उन्होंने अभी कुरेदा भर है। इसमें तो बहुत कुछ निकलेगा। जिस प्रकार भ्रष्टाचार फैला है, उसकी जांच सीबीआई के जरिए होनी चाहिए। और चाहे कोई भी दोषी हो, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

इस मौके पर उपाध्यक्ष- प्रशासन मथुरादत्त जोशी, मीडिया चेयरमैन पीके अग्रवाल, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महामंत्री गोदावरी थापली, दर्शन लाल, गौरव चौधरी, अश्विनी बहुगुणा, नवीन जोशी, लक्ष्मी अग्रवाल, आशा मनोरमा डोबरियाल, ललित भद्री, कवींद्र इष्टवाल, रघुवीर बिष्ट, शीशपाल बिष्ट, बार अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल याक़ूब सिद्दीकी, परिणीता बडोनी, सुमित्रा ध्यानी, दीप वोहरा, मोहन काला, आदर्श सूद आदि उपस्थित रहे।

 

सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर रोक के विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस ने किया सीएम आवास का घेराव

देहरादून,राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर रोक के विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्त्ता पुलिस को चकमा देकर सीएम आवास तक पहुंच गईं। पुलिस ने महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत 22 महिलाओं के विरुद्ध कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया है, कांग्रेस नेत्री ज्योति रौतेला ने सरकार पर न्यायालय में कमजोर पैरवी करने का आरोप लगाया है और सरकार से सुप्रीम कोर्ट जाने की मांग की। आरोप लगाया कि महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के मसले पर सरकार हाईकोर्ट में ठीक से पैरवी नहीं कर पाई। यही वजह है कि इस पर रोक लगी है।
महिलाओं को इसका लाभ मिलता रहे, इसके लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट जाए या फिर अध्यादेश लाए। उन्होंने कहा की बात चाहे स्वतंत्रता आंदोलन की हो, या राज्य गठन के आंदोलन की, महिलाओं ने अपने संघर्ष से इन आंदोलन को कामयाबी दिलाई है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, अनुराधा तिवारी, कोमल बोहरा, संगीता गुप्ता, चंद्रकला नेगी, पुष्पा पंवार आदि मौजूद रहीं।Uttarakhand News : Women Congress Workers Marched To Cm Residence In  Dehradun - Uttarakhand Politics: देहरादून में महिला कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं  ने किया सीएम आवास का घेराव

कांग्रेस की दिल्ली में चार सितंबर को होने वाली हल्ला बोल रैली ऐतिहासिक होगी : प्रदीप थपलियाल

चमोली, जिला कांग्रेस चमोली की दिल्ली में होने वाली हल्ला बोल रैली की तैयरियों को लेकर बैठक हुई। चमोली पर्यवेक्षक प्रदीप प्रसाद थपलियाल ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ नई दिल्ली के रामलीला मैदान में चार सितंबर को होने वाली हल्ला बोल रैली ऐतिहासिक होगी। जिले से हजारों कांग्रेसी रैली में भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने महंगाई पर हल्ला बोल रैली करने का ऐलान किया है। रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर में कार्यकर्त्ताओं की बैठकें की जा रही हैं। चमोली में भी पार्टी कार्यकर्त्ताओं को रैली को सफल बनाने के लिए जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं।
इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष गोचर मुकेश नेगी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरि सिंह रावत, सुरेश डिमरी, कांति प्रसाद डिमरी, गौतम मिगवाल, सुभाष रावत, अजय किशोर भंडारी, गजपाल सोनी, महेंद्र कुमार, बलवीर चौहान, राजेश्वरी नेगी, संदीप कुमार, विक्रम नेगी आदि उपस्थित थे।

 

मेजर ध्यानचंद स्मृति हॉकी प्रतियोगिता : सीनियर वर्ग में भरोसा फाउंडेशन गुड़गांव ने कोहिनूर हॉकी पीलीभीत को 5-2 से हराकर कब्जाई ट्राफी

मसूरी(देहरादून), मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित मेजर ध्यानचंद स्मृति हॉकी प्रतियोगिता में के सीनियर वर्ग में भरोसा फाउंडेशन गुड़गांव ने कोहिनूर हॉकी पीलीभीत को 5-2 से हराकर ट्राफी कब्जाई, वहीं सीनियर महिला में अभिनव हॉकी अकादमी प्रयागराज उत्तर प्रदेश ने गुरू हॉकी यमुनानगर हरियाणा को सडेन डेथ मेे एक गोल से हराकर ट्राफी कब्जाई। इसी के साथ ही जूनियर बालक में नागपुर मध्यप्रदेश ने सेल्यूट हॉकी सोनीपत हरियाणा को 2-1 से हराकर व सब जूनियर में एमपीएस ए ने एमपीएस बी को हरा कर ट्राफी कब्जाई।
मसूरी पब्लिक स्कूल के मैदान में आयोजित 23वीं ध्यान चंद हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरित करने के बाद अपने संबोधन में खिलाडियों को खेल दिवस की बधाई दी व कहा कि मसूरी में मैदान न होने के बाद भी यहां से प्रतिभाएं लगातार आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन का विशेष धन्यवाद किया कि उन्होंने नेशनल स्तर की सफल हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि मसूरी का खेलों का इतिहास स्वर्णिम रहा है और अगले साल और अधिक बड़े स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर भाजपा मंडल मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, नंद लाल सोनकर, सतीश ढौडियाल, राजेश गुप्ता, मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, सचिव सौरभ सोनकर, रफीक अहमद, सुरेश गोयल, बीएस नेगी, जगबीर भंडारी, रूपचंद गुरूजी, डा. इमरान, बिजेंद्र पुंडीर, सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments