Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowकांग्रेस के प्रदेश सचिव जायसवाल ने की प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल से शिष्टाचार...

कांग्रेस के प्रदेश सचिव जायसवाल ने की प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल से शिष्टाचार भेंट, विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

देहरादून, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल ने उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल से शिष्टाचार भेंट की | इस दौरान दोनों नेताओं के बीच अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई, पार्टी अध्यक्ष ने कहा हम सबको साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में सरकार बनाएगी और हर कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा |

प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल ने कहा कि भाजपा ने जनता के साथ वादे किए थे वो पूरे नहीं हुये भाजपा अपने वादों से मुकर हगई है, बेरोजगार युवाओं को नौकरी देना का वादा किया था किसी को भी प्रदेश में रोजगार नही मिला और ज्यादा बेरोजगारी प्रदेश बढ़ गई है, महंगाई आसमान को छू रही हैं हर चीज गरीब की पहुंच से बाहर है | डीजल पट्रोल और गैस के दाम आये दिन बढ़ते जा रहे हैं |

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति उत्तराखंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गीताराम ने कहा भाजपा ने दलितों शोषण किया है और वहां दलितों का हित सुरक्षित नहीं है, इसलिए प्रदेश के अन्दर दलित समाज अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेगा | मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा अगर उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की बनती है तो दलित समाज लोगों को सम्मानित करने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी, वार्ता के दौरान पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रभुलाल बहुगुणा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुधीर कुमार सुन्हेरा श्रम विभाग के कार्यकारीअध्यक्ष दिनेश कौशल उपस्थित रहे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments