Saturday, April 20, 2024
HomeStatesUttarakhandचुनाव प्रचार का आखिरी दिन : भाजपा कांग्रेस सहित सभी दलों ने...

चुनाव प्रचार का आखिरी दिन : भाजपा कांग्रेस सहित सभी दलों ने झोंकी ताकत,14 फरवरी को होगा मतदान

देहरादून, चुनाव प्रचार समाप्ति के आखिरी दिन सभी पार्टियों ने राज्य की सभी विधान सभाओं में जनसभा और रैली निकाल कर अपनी अपनी जीत के लिए कमर कस ली है। आज शनिवार को सायं 6 बजे उत्राखंड़ में चुनाल प्रचार समाप्त हो गया, अब कोई दल या प्रत्याशी रैली, लेकिन मतदाताओं से डोर टू डोर संपर्क किया जा सकता है। आखिरी दिन सभी पार्टियों के नेताओं ने प्रचार में खूब पसीना बहाया। राज्य में 14 फरवरी, सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण का भी प्रचार खत्म हो गया। साथ गोवा का भी चुनाव प्रचार का भी आज अंतिम दिन था।

उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में इस बार सभी 70 सीटों पर 632 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इनमें से 391 प्रत्याशी गढ़वाल मंडल के सात जिलों की 41 सीटों से जबकि कुमाऊं मंडल की 29 सीटों पर 241 प्रत्याशी मैदान में हैं। देहरादून जिले की 10 सीटों पर 117 प्रत्याशी, हरिद्वार जिले की 11 विधानसभा सीटों पर 110 प्रत्याशी, उत्तरकाशी जिले की तीन सीटों पर 23 प्रत्याशी व चमोली जिले की तीन विधानसभा सीटों पर 31 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। रुद्रप्रयाग जिले की दो विधानसभा सीटों पर 25, टिहरी जिले की छह विधानसभा सीटों पर 38, पौड़ी जिले की छह विधानसभा सीटों पर 47 प्रत्याशी और पिथौरागढ़ जिले की चार विधानसभा सीटों पर 28 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।

उत्तराखण्ड़ के बागेश्वर जिले की दो विधानसभा सीटों पर 14 प्रत्याशी, अल्मोड़ा जिले की छह विधानसभा सीटों पर 50 प्रत्याशी, चम्पावत जिले की दो विधानसभा सीटों पर 14 प्रत्याशी, नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों पर 63 प्रत्याशी और ऊधमसिंह नगर जिले की नौ विधानसभा सीटों पर 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सबसे अधिक 19 प्रत्याशी देहरादून की धर्मपुर विधानसभा सीट पर हैं। प्रचार के आखिरी दिन भाजपा कांग्रेस आम आदमी पार्टी समेत अन्य प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए शनिवार दोपहर से ही पोलिंग पार्टियां दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं। इन मतदान केंद्रों तक पहुंचने लिए मतदान अधिकारियों को खूब मशक्कत करनी होगी, खूब पसीना बहाना पड़ेगा। इनमें कई मतदान केन्द्रों तक पहुंचने के लिए इन दलों को पूरा एक दिन पैदल चलना पड़ेगा।

वहीं रविवार को भी पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अगर हमारी पार्टी सत्ता में आई तो समान नागरिक संहिता लागू किया जाएगा। देहरादून में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीएम ने कहा कि इस बार भाजपा की सरकार बनते ही यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए कमेटी बनेगी और यूनिफॉर्म सिविल कोड का दायरा विवाह, तलाक, जमीन जायदाद व उत्तराधिकार के मामले तक इसमें शामिल किए जाएंगे।

आखिरी दिन भाजपा, कांग्रेस समेत सभी दलों के नेताओं ने झोंकी ताकत

शनिवार को प्रचार थमने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, सचिन पायलट, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने चुनावी रैली की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में जनसभा करने पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पुष्कर धामी के काम ने लोगों का मुंह बंद करा दिया है, जो कहते थे कि दूर-सुदूर इलाकों में वैक्सीन नहीं पहुंच सकती है। ये वही लोग हैं जिन्होंने टीकाकरण अभियान के दौरान भारत की वैक्सीन को लगातार बदनाम किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अफवाह फैलाने वाले नहीं चाहते थे कि वैक्सीन का कवच पाने के बाद रोजगार और उद्योग धंधे फिर से चल पड़ें। प्रधानमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपने उत्तराखंड में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार पर मुहर लगा दी है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खटीमा में जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला। कहा कि मोदी सरकार केवल दो उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गई है। प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस ने प्रवासी श्रमिकों की मदद की और राजनीति करके देश भर में कोरोना फैलाया। वे सड़कों पर चल रहे थे, उनके लिए कोई सुविधा नहीं थी। क्या हम उन्हें ऐसे ही छोड़ देते? तब हम राजनीति नहीं कर रहे थे, अपना फर्ज निभा रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस जरूर सत्ता में आएगी, क्योंकि जनता भाजपा सरकार से थक चुकी है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने बागेश्वर के कपकाकोट में जनसभा को संबोधित किया और भाजपा को वोट देने की अपील की। राजनाथ सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को विशेष दर्जा दिया था। लेकिन जब कांग्रेस राज्य और केंद्र में सत्ता में आई, तो उसने राज्य को विशेष दर्जा से वंचित कर दिया। जब पीएम मोदी सत्ता में आए, तो उन्होंने स्थिति बहाल कर दी। गृहमंत्री अमित शाह ने धनोल्टी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने उत्तराखंड को भाजपा ने बनाया और भाजपा ने उत्तराखंड को संवारा है। इस दौरान वे कांग्रेस पर निशाना साधने से भी नहीं चूके। शाह ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने यहां के लोगों पर अत्याचार किया।

भाजपा की उपलब्धियां लोगों के सामने रखते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने चारधाम का पुनर्निमाण किया। बदरीनाथ में ढाई सौ करोड़ का का मास्टर प्लान तैयार किया गया है और इस पर कार्य शुरू किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को नई टिहरी पहुंचे। यहां सभा को संबोधित करते हुये सीएम योगी ने एकबार फिर कमल को वोट देने की अपील की, उन्होंने तंज कसते हुये कांग्रेस को डूबता जहाज बताया |

मोदी सरकार केवल दो उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गई है : प्रियंका गांधी

खटीमा, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तराखंड में कई जनसभाएं कर रही हैं। आज उन्हांने खटीमा में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी सरकार केवल दो उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गई है और बजट में शामिल किए जाने वाले बिंदुओं एवं नीतियों को गरीब लोगों की बजाए दो खास उद्योगपतियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पलायन बहुत ज्यादा है और ऐसी परिस्थितियां तब पैदा होती हैं जब कोई राज्य रोजगार देने में असफल हो जाता है।
विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार का यह कर्तव्य होता है कि वह जनता की सेवा कर राज्य का विकास करे, लेकिन भाजपा के सीएम से लेकर पीएम अपने ही विकास की बातों सोचते हैं। उन्होंने कहा कि आपके प्रदेश में प्राकृतिक संसाधना से जुड़े अवसर तो हैं लेकिन राज्य सरकार इन्हें रोजगार से नहीं जोड़ पा रही है।
कोरोना काल में उत्तराखंडी प्रवासियों की पीढ़ा को याद दिलाते हुए उन्हाेंने कहा कि उस दौर मे उत्तराखंड की सरकार ने अपने ही लोगों को अधर में छोड़ दिया जबकि कांग्रेस ने पूरे देश के साथ उत्तराखंड में भी प्रवासिया की मदद की। लॉकडाउन के कारण लोग सड़कों पर भटकते रहे लेकिन सरकार केंद्र सरकार की ओर से ऐसे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था तक नहीं की गयी, उस वक्त हम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की पीढ़ा को समझ कर अपना फर्ज निभा रहे थे।

हल्द्वानी, प्रियंका गांधी की हल्द्वानी रैली के साथ नैनीताल जिले में चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। अब चुनावी शोर थम चुका है। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में कांग्रेस ने कालाढूंगी, हल्द्वानी और लालकुआं विधानसभाओं के लिए एक बी इंटर कालेज के मैदान में प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली का आयोजन किया।

इस रैली में केंद्रीय भूमिका में नजर आए कांग्रेस के हल्द्वानी प्रत्याशी सुमित हृदयेश। वे प्रियंका को अपनी कार में बिठाकर हैलीपैड से रैली स्थल तक तो लाए ही, जनसभा का संचालन भी उन्होंने ही किया।

उनके साथ पूर्व सीएम एवं लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत व उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे। हरीश रावत ने कहा कि सुमित उनके बेटे के समान हैं, तो प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी दादी पूरे देश की इंदिरा थीं तो इस मंडल के लोगों ने अपनी ही इंदिरा खड़ी कर दीं, नाम था इंदिरा हृदयेश। उन्होंने कहा कि सुमित कांग्रेस के भविष्य हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments