Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowबढ़ती डीजल पेट्रोल की कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने किया विरोध...

बढ़ती डीजल पेट्रोल की कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

हरिद्वार 11 जून (कुलभूषण)  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के  निर्देशानुसार आज महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ आज जगत पेट्रोल पंप के बाहर सड़क पर मानव श्रृंखला बनाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा सरकार आसीन हुई है उसी दिन से पेट्रोल डीजल तथा गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। रोजमर्रा के सामान की कीमतें  माल भाड़ा बढ़ने की वजह से प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।कीमतें बढ़ने से मध्यम वर्ग व गरीब आदमी परेशान हैं यदि इस पर भी केंद्र सरकार ने कीमतें कम नहीं की तो कांग्रेस पार्टी लगातार जनता के बीच जाकर प्रदर्शन करती रहेगी।

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार केंद्र में आसीन थी तो कच्चे तेल का रेट $60 प्रति बैरल था।पेट्रोल ₹65बिक रहा था। परंतु आज कच्चा तेल प्रति बैरल $60  है तब पेट्रोल ₹100 पार कर गया ऐसा क्यों।केंद्र की गूंगी बहरी सरकार लगातार गरीबों पर अत्याचार कर रही है दो वक्त की रोटी कठिन हो गया है परंतु जो महंगाई केंद्र दे रहा है वह दोहरी मार है।प्रदेश उपाध्यक्ष रामयस सिंह व पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के फैसले लेने में पूंजी पतियों अंबानी अडानी का सीधा.सीधा रोल है वही देश में महंगाई बढ़ाकर अत्याचार कर रहे हैं।तथा हमारे देश के प्रधानमंत्री मौन धारण किए हुए हैं।

महिला जिला अध्यक्ष विमला पांडे तथा प्रदेश महासचिव सतीश कुमार व धर्मपाल ठेकेदार ने कहा कि भाजपा सरकार विगत 7 वर्षों से अत्याचार कर रही है लोगों के रोजगार समाप्त हो गए हैं रहा सहा कोरोना ने समाप्त कर दिया है।बच्चे भूखे मर रहे हैं ऐसे में लगातार पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ाकर आग में घी डालने का कार्य केंद्र सरकार कर रही है।कार्यक्रम में चौ बलजीत सिंहएमहेश प्रताप राणा राजवीर चौहान नईम कुरैशी बीण्एसण्तेजियान अशोक शर्मा  रवि कश्यप राजीव चौधरी अनिल भास्कर  हाजी रफी खान सीपी सिंह पार्षद उदयवीर सिंह  पूर्व  पार्षद अमन गर्ग पार्षद राजीव भार्गव पार्षद कैलाश भट्ट पार्षद सोहेल कुरेशी सत्येंद्र वर्मा सहित विभिन्न कंाग्रेसजन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments