Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowभारत विकास परिषद मंदाकिनी शाखा ने वितरित किया काढा

भारत विकास परिषद मंदाकिनी शाखा ने वितरित किया काढा

हरिद्वार 11 जून (कुलभूषण)  भारत विकास परिषद मंदाकनी शाखा हरिद्वार द्वारा सरक्षक इं मधुसूदन आर्य के नेतृत्व में इम्यूनिटी बढ़ाने तथा कोरोना से निजात पाने के लिए नि शुल्क काढ़ा आर्यवानप्रस्थ के साधक साधिकाओं आर्य वानप्रस्थ में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों कर्मचारियों तथा  आर्य  वानप्रस्थ के पोस्ट आफिस के कर्मचारियों को बांटा गया।

मधुसूदन आर्य ने बताया कि डा0 सुनील जोशी कुलपति उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय द्वारा  निर्मित विशिष्ट हवन सामग्री द्वारा आर्यवानप्रस्थ में प्रातः यज्ञ का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि यज्ञ में कुछ ऐसी विशेष जड़ी.बूटियां डाली गई हैंए जो वायुमंडल में घुलकर विभिन्न प्रकार के विषैले जीवाणुओं को खत्म करती हैं। पर्यावरण शुद्धि और कोरोना वायरस से राहत के लिए यज्ञ किया गया।

अध्यक्ष राजीव राय ने कहा कि काढ़ा भारत की प्राचीनतम पद्धति में शामिल रहा है। ये न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्टर है बल्कि इसके कई दूसरे फायदे भी हैं। यज्ञ तथा काढ़ा वितरण में मंदाकनी शाखा के सचिव जितेन्द्र कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष विमल गर्ग सविता शर्मा महेंद्र मुनि शशि अग्रवाल हरिमोहन शर्मा विजय अनिरुद्ध शर्मा योगेश कुमारएआश्रम प्रधान डी के  आर्य इत्यादि उपस्थित रहे। यज्ञ के ब्रह्मा महेंद्र मुनि थेद्य

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments