Monday, May 6, 2024
HomeStatesUttarakhandकांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों...

कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है : गणेश गोदियाल

देहरादून, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है। जबकि भाजपा के प्रति आमजन का मोहभंग हो रहा है।
कांग्रेस मुख्यालय में अन्य पार्टियों के कार्यकर्त्‍ताओं के कांग्रेस में शामिल होने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस ने समाज को एक नई दिशा दी है। चाहे लोकसभा चुनाव हों, या विधानसभा चुनाव भाजपा ने झूठे वादे करने के अलावा कुछ नहीं किया। भाजपा की प्रदेश सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में महंगाई, भ्रष्टाचार व लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। इस अवसर पर विधायक फुरकान अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री मथुरादत्त जोशी, कैप्टन बलवीर सिंह रावत, मेजर हरि सिंह चौधरी, कर्नल एसपी शर्मा, कर्नल मोहन सिंह रावत, आशा टम्टा, राव शेर मोहम्मद, श्याम सिंह, मनोज तलियान, नारायण सिंह नेगी, सहदेव प्रसाद शर्मा, सीएम भट्ट, बीएस बिष्ट, केएस राणा आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments