Thursday, April 25, 2024
HomeStatesUttarakhandफेसबुक पर भी पछाड़ा कांग्रेस ने अन्य दलों को : शिल्पी अरोरा

फेसबुक पर भी पछाड़ा कांग्रेस ने अन्य दलों को : शिल्पी अरोरा

देहरादून, उत्तराखण्ड़ प्रदेष कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरपर्सन शिल्पी अरोरा ने एक बयान जारी कर कहा की उत्तराखण्ड़ के लोेगों की पंसद का ट्रेंड फेसबुक पर भी दिख रहा है। उन्होंनें कहा कांग्रेेस के अधिकारिक फेसबुक पेज पर 3 लाख 1 हजार लाईक, फॉलोवर 3 लाख 17 हजार के साथ लोगों ने कांग्रेस को चुना, वहीं भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर 2 लाख 94 हजार अड़तीस तथा आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया हैडल फेसबुक पर 2 लाख 33 हजार फॉलोवर हैं। भाजपा तथा आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया से ज्यादा जनता ने कांग्रेस को पसंद किया है।
उन्होंने कहा की उत्तराखण्ड कांग्रेस सोशल मीडिया द्वारा विभिन्न तरह के कैपेन समय समय पर लांच किये जा रहे हैं जिसमें ”तीन तिगाड़ा का बिगाड़ उत्तराखण्ड में नहीं आयेगी भाजपा दोबारा” को लोगों ने काफी पसंद किया | वर्तमान में कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र ”चार धाम चार काम” के नाम से सुर्खिया बटोर रही है। लोग सरकार को बदलने के लिए तत्पर हैं और खुले दिल से कांग्रेस के आगमन का इंतजार कर रहे हैं। उत्तराखण्ड में सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमोें में फेसबुक का प्रचलन सबसे ज्यादा है उसके बाद ईस्टाग्राम और ट्वीटर को पंसद किया जा रहा है |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments