(चन्दन सिंह बिष्ट)
हल्द्वानी, दून के परेड ग्राउंड में विजय सम्मान रैली के अवसर पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा में उमड़े जनसैलाब से कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित है। पार्टी इस बात से गदगद है कि राहुल गांधी जी की रैली की सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी इतनी परेशान हो गई है हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में प्रेस वार्ता में कहा कि 24 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को स्थगित करना पड़ा है।
रैली से वापस लौटने के बाद शुक्रवार को स्वराज आश्रम में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया और जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के खिलाफ कितनी मुखर हो चुकी है कि इसका प्रत्यक्ष प्रमाण गुरुवार को देहरादून परेड ग्राउंड में देखने को मिला। राहुल जी को सुनने के लिए जनता इतनी उमड़ पड़ी कि ग्राउंड के भीतर पैर रखने की जगह नहीं थी। वही लोग बाहर सड़कों में खड़े होकर राहुल जी का उद्बोधन सुन रहे थे। लाखों लोगों फेसबुक लाइव प्रसारण के माध्यम से भी जुड़े रहे। राहुल जी के भाषण में बेरोजगारी, महँगाई, पलायन, विकास , लोकतंत्र की रक्षा आदि विषयों ने जनता का मन मोह लिया। और 2022 में इस डबल इंजन की सरकार को जनता सबक सिखाएगी |




