देहरादून, राज्य के पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस के राजपुर प्रत्याशी राजकुमार के साथ उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल ने डी एल रोड़ क्षेत्र में घर घर जाकर लोगों जनसंपर्क किया और पार्टी के प्रत्याशी के लिए मतदान करने की अपील की, इस दौरान लोगों जीत दिलाने का संकल्प लिया | क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पिछले विधायक ने क्षेत्र में कोई कार्य नही किया है और न ही क्षेत्र में आकर हमारा हाल चाल जाना, भाजपा के शासन काल में जनता त्रस्त और मंत्री मस्त रहे, इसलिए अब विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा से अपना बदला कांग्रेस को वोट देकर लेगी और कांग्रेस की सरकार बनाएगी | ताकि प्रदेश का समुचित विकास हो सके | कांग्रेस नेताओं ने जनता को विश्वास दिलाया और सरकार बनने पर हर वादा पूरा करने का संकल्प लिया | इस अवसर पर प्रचार प्रसार करने वाले में संजय कुमार, रीता रानी आशा टम्टा, आशा मनोरमा डोबरियाल, अशोक कुमार, हेमराज, रमेश कुमार, बंटी सूर्येवंशी, निशा रानी आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे |
सरकार आते ही अवैध खनन पर लगाम लगाएंगी कांग्रेस :आकांक्षा ओला
अल्मोडा, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता आकांक्षा ओला ने कहा कि भाजपा के खनन प्रेमी मुख्यमंत्री अवैध खनन को बढ़ावा देते हैं, पत्रकारों से बातचीत करते हुये आकांक्षा ने कहा तीन तिगाड़ा काम बिगड़ा सरकार ने अवैध खनन को बढ़ावा दिया, जन संपर्क अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट को बहाल करना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं | आचार संहिता लगने से ठीक पहले उनकी बहाली ने ये सिद्ध कर दिया हैं उनके कार्यकर्ता ही उन पर आरोप लगा रहे हैं । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार आते ही वह अवेध खनन को बंद करेगी और राजस्व बढ़ाया जाएगा और इस पैसे को विकास कार्य में लगाया जायेगा और प्रदेश में जहां – जहां अवैध खनन होगा उसको बंद करवाया जाएगा।
प्रदेश में आज 1618 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले, सात की हुई मौत
देहरादून, उत्तराखण्ड़ में कोरोना सक्रमण तेजी से फैल रहा है, आज 1618 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 7 की मौत हो गई है। और 3306 कोरोना मरीज स्वास्थ्य हुए हैं। प्रदेश में कुल 23849 एक्टिव केस है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देहरादून में आज सबसे ज्यादा 505 मामले सामने आए हैं, जबकि हरिद्वार में 201, नैनीताल में 90, पौड़ी गढ़वाल में 71, टिहरी में 48, चमोली में 124, रुद्रप्रयाग में 101, चंपावत में 41, पिथौरागढ़ में 89, उधम सिंह नगर में 167, उत्तरकाशी में 39, अल्मोड़ा में 110 और बागेश्वर में 32 मामले सामने आए हैं।




