हरिद्वार 28 जनवरी (कुलभूषण) हरिद्वार सीट पर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को बनाकर उसके अनुसार जनता के बीच जाकर जनसम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है। जिसके चलते क्षेत्र में जनता का व्यापक समर्थन कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है। यह कहना है महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल का उन्होने बताया कि हरिद्वार विधान सभा सीट के साथ ही रानीपुर बीएचईएल कांग्रेस मिल रहे जनसमर्थन के चलते मजबूती के साथ जनता के बीच जा रही है। जिसके परिणाम आने वाले दिनों में काग्रेस की जीत के रूपमें इन सीटोें में आने वाले है।
उन्होने पार्टी में किसी प्रकार की गुटबाजी से इंकार करते हुए कहा कि सभी नेता एक साथ पार्टी के प्रत्याशियो को जिताने के लिए काम कर रहे है। टिकट लेने को लेकर मांग करना सभी नेताओ का नैतिक व मौलिक अधिकार है परन्तु टिकट आबंटन के बाद सभी पार्टी नेता व कार्यकत्र्ता मिलकर कंाग्रेस पार्टी को जिताने के लिए काम कर रहे है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि हरिद्वार सीट पर चुनावी अभियान को गति देने के लिए महानगर कंाग्रेस द्वारा समस्त वार्डो में कार्यकत्र्ता को जिम्मेदारी सौपी गयी है।
संजय अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार सीट पर कंाग्रेस के प्रत्याशी सतपाल ब्रहमचारी व रानीपुर सीट पर राजबीर चैहान लगातार जनता के बीच जाकर जनता से जनसम्पर्क कर पार्टी की नीतियो व अपनी प्रमुखताओ के बारे में ंबताकर क्षेत्र की समस्याओ के निस्तारण के लिए जनता से आर्शीवाद मांग रहे है। उन्होने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी के प्रात्याशी भारी मतो से विजयी होने जा रहे है। उन्होने कहा की जनता से मिल रहे जनसमर्थन से कार्यकत्र्ताओ में उत्साह का वतावरण है। विधान सभा क्षेत्र में सतपाल ब्रहमचारी महाराज को जनसम्पर्क अभियान के चलते व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
डीएम ने किया नामांकन कक्षाओं का निरीक्षण
हरिद्वार 28 जनवरी (कुलभूषण) जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में विधान सभा सामान्य निर्वाचन.2022 के तहत चल रही नामांकन की प्रक्रिया का 11 विधान सभाओं के प्रत्येक नामांकन कक्ष में जाकर नामांकन की व्यवस्थाओं सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया। उन्होंने रिटर्निंग आफिसरों से चल रही नामांकन प्रक्रिया आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी0एल0 शाह सहित पुलिस तथा प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद थे।

पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
हरिद्वार 28 जनवरी ( कुलभूषण) शुक्रवार को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सीपीएफ के साथ संयुक्त रुप से कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र अंतर्गत कस्साबान दुर्गा चौक ऊंचा पुल लाल मंदिर आर्य नगर शंकर आश्रम चौक रानीपुर मोड होते हुए भगत सिंह चौक सेक्टर 2ए रेलवे स्टेशन ज्वालापुर तक फ्लैग मार्च किया गया जिसमें जनता से आगामी विधानसभा चुनाव को कॉविड के नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण भयमुक्त और निष्पक्ष कराए जाने हेतु पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई ।



