महंगाई को लेकर कांग्रेस ने सहस्त्रधारा चौक पर फूंका सरकार का पुतला
देहरादून, रायपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में मंहगाई को लेकर सहस्त्रधारा चौक पर डबल इंजन की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया ।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त है । खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे है । घरेलू गैस का सिलेंडर हजार रुपए पहुंघ गया है । पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि हो रही है जिससे आम जन त्रस्त है । इस अवसर पर डा. आर पी रतूड़ी, सूरत सिंह नेगी, प्रवीन त्यागी, राजेंद्र शाह, महेश जोशी, शांति रावत, गुलशेर मियां, मन्नू रावत पार्षद इलियास अंसारी ने महंगाई पर अपने विचार रखे । पुतला दहन करने वालों में महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश रेगमी, अभय दीपक, रायपुर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल पंवार,युवा कांग्रेस महानगर के उपाध्यक्ष गौरव रावत,अंकित बिष्ट,रघवीर सिंह राणा मुस्तकेन आदित्य , साद सिद्धकी,अरशद, नीरज भंडारी,प्रदीप बिष्ट आदि उपस्थित थे ।




