Sunday, August 16, 2026
HomeTrending Nowसीएम ने 180 नेचर गाइडों को बांटे पंजीकरण प्रमाणपत्र

सीएम ने 180 नेचर गाइडों को बांटे पंजीकरण प्रमाणपत्र

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास सभागार से वर्चुअल माध्यम से तराई पश्चिमी वन प्रभागउरामनगर के फांटो जोन में आयोजित कार्यक्रम में 180 महिला एवं पुरुष नेचर गाइडों को रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि ये प्रमाण-पत्र केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं, बल्कि युवाओं के कौशल, मेहनत और प्रकृति संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेचर गाइड स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव लौटे हैं, जो प्रदेश में बढ़ते रोजगार अवसरों का सकारात्मक संकेत है।मुख्यमंत्री
ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को रोजगार, स्वरोजगार, स्थानीय अर्थव्यवस्था और रिवर्स पलायन से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है। होमस्टे, शीतकालीन पर्यटन, एडवेंचर, ईको-टूरिज्म, वेलनेस, डेस्टिनेशन वेडिंग और आध्यात्मिक पर्यटन जैसे क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से प्रदेश में रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments